×

Shafiqur Rahman Barq Statement: सपा नेता शफीकुर्रहमान ने फिर बोले बिगड़े बोल, कहा- शादी की उम्र बढ़ने से आवारगी करेंगी लड़कियां

Shafiqur Rahman Barq Statement: सपा नेता शफीकुर्रहमान का लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाये जाने पर शर्मनाक बयान सामने आया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 17 Dec 2021 8:32 AM GMT (Updated on: 17 Dec 2021 8:38 AM GMT)
Shafiqur Rahman Barq
X

सपा नेता शफीकुर्रहमान (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Shafiqur Rahman Barq Statement: अपने विवादित बयानों (vivadit bayan) की वजह से हमेशा खबरों में रहने वाले सपा नेता शफीकुर्रहमान (Shafiqur Rahman Barq) का लड़कियों की शादी की उम्र सीमा (increasing age limit marriage) बढ़ाये जाने पर शर्मनाक बयान सामने आया है।

बता दें कल कैबिनेट ने लड़के और लड़कियों के विवाह की उम्र एक समान करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिससे लड़कियों के शादी की उम्र सीमा 18 वर्ष से बढ़कर अब 21 वर्ष हो गई है। इसी प्रस्ताव पर सपा नेता शफीकुर्रहमान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की शादी की उम्र बढ़ाने से लड़कियां आवारगी करेंगी।

कौन हैं शफीकुर्रहमान (kaun hain Shafiqur Rahman Barq)

शफीकुर्रहमान समाजवादी पार्टी के संभल सीट से सांसद (Sambhal seat MP) हैं। शफीकुर्रहमान की विशेष अभिरुचि राजनीति और जन सेवा गरीब और पिछड़ों का उत्थान; मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यकों में शिक्षा का प्रसार तथा उनके अधिकारों का संरक्षण करना है। शफीकुर्रहमान ने आगरा वि‍श्व वि‍द्यालय से बी.ए. की पढाई की है।

लड़कियों के विवाह की उम्र सीमा बढ़ाने को लेकर उनका बयान (vivadit bayan) पहला विवादित बयान नहीं है। शफीकुर्रहमान अक्सर अपने बयानों से खबरों में बने रहते हैं। एक बार तालिबान पर बयान (taliban par bayan) देते हुए शफीकुर्रहमान ने कहा था कि, जब हिंदुस्तान में अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, उसी तरह तालिबान (taliban) ने अपना मुल्क आजाद किया।

महिलाओं के मुद्दे पर कर्नाटक कांग्रेस वरिष्ठ नेता का वीडियो वायरल

वहीं इन सब के पहले महिलाओं के मुद्दे पर कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress leader video) के एक वरिष्ठ नेता का भी शर्मनाक वीडियो सामने आया। जिसमें कर्नाटक विधानसभा के भीतर कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार (Ramesh Kumar) रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

रिपोर्ट- बिश्वजीत मौर्य

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story