×

UP News: अखिलेश यादव बोले- सरकार बाहर से अधिकारी बुलाकर लोगों को करा रही परेशान, बताई कोलकाता में बैठक की वजह

UP News: सपा सरकार में सीएम आवास पर एक मोर आया था, मैंने कहा आ तो गया है लेकिन जाएगा नहीं। जबतक मैं मुख्यमंत्री रहा तब तक वह आवास में ही रहा। आरिफ को डराया जा रहा है। लेकिन हाथी ने महावत की हत्या कर दी तब सरकार क्या कर रही थी? क्यों कि वह सरकार का करीबी है। पड़ोसी है।

Anant Shukla
Published on: 26 March 2023 9:54 AM GMT
UP News: अखिलेश यादव बोले- सरकार बाहर से अधिकारी बुलाकर लोगों को करा रही परेशान, बताई कोलकाता में बैठक की वजह
X
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो: सोशल मीडिया)

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अहम मुद्दों का मीडिया के सामने रखा। उन्होंने सारस और आरिफ की दोस्ती को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही राहुल मुद्दे पर बोले कि सरकार बाहर से अधिकारी बुलाकर जनता को परेशान कर रही है। आज हमारे साथ आरिफ हैं। इन्होंने घायल सारस का इलाज किया इस दौरान दोस्ती हो गयी। इस दोस्ती को जब हमने सोशल मीडिया पर देखा तो मैं जाकर आरिफ से मिला। इसके बाद बाजपा में घबराहट मच गई। सारस को चिड़ियाघर भेज दिया गया। झगड़ा हमसे है तो आरिफ से क्यों निकाला जा रहा है?

लायन सफारी में 50 हिरण को लैपर्ड खा गए
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अपने प्रिय पक्षियों या जानवरों को दाना बिस्किट खिलाते हैं। मैं जिस घर मे रहता हूँ, वहां छत पर मोर नाचता है। उसके लिए चना रखा है। अब लगता है कि उसे भी उठा लिया जाएगा। सपा सरकार में सीएम आवास पर एक मोर आया था, मैंने कहा आ तो गया है लेकिन जाएगा नहीं। जबतक मैं मुख्यमंत्री रहा तब तक वह आवास में ही रहा। आरिफ को डराया जा रहा है। लेकिन हाथी ने महावत की हत्या कर दी तब सरकार क्या कर रही थी? क्यों कि वह सरकार का करीबी है। पड़ोसी है।

इस लिए उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अभी हाल ही में उसी हाथी ने तीन लोगों की जान ले ली। लायन सफारी में 50 हिरण को लैपर्ड खा गए मैंने शिकायत की तब जाकर पकड़ा गया। ऐसे कार्रवाई होगी तो कोई जानवर नहीं पाल सकेगा। मवेशियों की वजह से लोगों की जान जा रही है। उसे नही पकड़ा जा रहा। आरिफ को सारस मित्र के तहत सरकार को पुरस्कार दिया चाहिए था। लेकिन सरकार द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारी सरकार होती तो पुरस्कृत दिया जाता जाता।

सरकार जनता को कर रही गुमराह
सरकार के 6 वर्ष होने पर बधाई बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि रोबोटिक आएगा तो और बेरोजगारी बढ़ेगी। किसको गुमराह किया जा रहा है। ये सब 2024 में चुनाव जीतने के लिए सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश की अर्थव्यवस्था सबसे नाजुक स्थित में पहुंच गया है। एक वीसी को बचाने के लिए सरकार क्या नही कर रही। गोरखपुर सुपर स्पेशलिटी मेडिकल 14 फ्लोर थी, अब इसे 10 फ्लोर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग का बजट खर्च नही हो पा रहा। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नही किया जा रहा है।

जबकि सरकार कह रही है कि किसानों की आय दोगुनी हो गयी है। झूठे प्रचार के लिए कंपनियों करोड़ों दिया जाता है। इन्वेस्टमेंट जमीन पर एक रुपये नहीं। इस सरकार ने एक भी एयरपोर्ट नहीं बनवाया। जितनी हवाई पट्टी सपा सरकार में शुरू हुई वह भी नही पूरी हुई। बड़ी संख्या में पढे-लिखे युवा बेरोजगार हैं। युवाओं के साथ छलाव हो रहा है। आरक्षण से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस समय विकास के लिहाज से उत्तर प्रदेश का स्थान देश में 22वां है।

बाहर से अधिकारी बुलाकर करते है परेशान
वहीं राहुल गांधी के मामले में बोले कि राहुल के साथ जो हुआ उससे पहले प्रदेश में आज़म और उनके पुत्र के साथ हुआ। इस सरकार में लोगों को परेशान किया जा रहा है। बाहर से अधिकारी बुलाकर उन्हें टारगेट दिया गया कि इन लोगों को परेशान करें।

कोलकाता की बैठक होती है शुभ
सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बताया कि इस बार कोलकाता में सपा की कार्यकारिणी बैठक की क्या वजह थी? उन्होंने कहा कि सपा के गठन के बाद 1992 में पहली कार्यकारिणी समिति की बैठक कोलकाता में हुई थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी रखा गया। उस समय यूपी में सिर्फ 26 विधायक थे। मीटिंग के 3 महीने के बाद नेताजी सीएम बन गए। इसके बाद रक्षा मंत्री बने। जब जब वहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई सपा के लिए शुभ रहा।

बैठक में शपथ लिया कि हम सब मिलकर 2024 में में भाजपा को हराएंगे। 2027 में भाजपा जाएगी अखिलेश फिर मुख्य मंत्री बनेगे। इस बार विधानसभा चुनाव में 82 सीटों पर हराया गया, हम हारे नहीं थे। अबकी बार हम लोग हर बूथ पर मजबूत संगठन बना रहे हैं। इस सरकार में समाजवाद खत्म हो गया। सीएम ने खुद कहा कि ये सोशलिज्म क्या है। लोकतंत्र खतरे में है। 2024 में ममता जी सपोर्ट करेंगी। ममता जी के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story