×

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, यूपी में बहन बेटियां नहीं सुरक्षित

Akhilesh Yadav News: नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में लोगों की पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

Anant kumar shukla
Published on: 15 Nov 2022 2:34 PM GMT
SP News Akhilesh Yadav statement about BJP
X

SP News Akhilesh Yadav statement about BJP (Social Media)

Akhilesh Yadav News: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव कहा कि भाजपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन कहीं न कहीं महिलाओं-बेटियों को अपमानित होने की घटनाएं सामने आती हैं। कानून को ताक पर रख अपराधी लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार कर रहे हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में लोगों की पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों के चलते बहन-बेटियों-महिलाओं की जिंदगी संकट में है। लूट, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा सरकार का 'मिशन शक्ति' दिखावा मात्र है। 'ऐंटी रोमियों स्क्वाड' मौके पर कहीं दिखाई नहीं पड़ती। भाजपा सरकार का 'महिला सशक्तीकरण' का दावा भी उसके दूसरे वादों की तरह खोखली है। भाजपा सरकार केवल समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों पर अपने नाम का ठप्पा लगाना जानते हैं। अच्छी योजनाओं को बर्बाद करने के लिए कई चाल चलीं। भाजपा की दूसरी सरकार बने अब सात महीने हो रहे हैं। इस कार्यकाल में, तो कानून व्यवस्था के हालात बद-से-बदतर होते जा रहे हैं। अपराधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

उन्होने कहा कि समाजवादी सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की थी। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर पुलिस की कार्य संचालन क्षमता में भी सुधार किया गया था। भाजपा ने पुलिस को सिर्फ अपने राजनीतिक हितों में प्रयोग का मोहरा बना रखा है।

उन्होने उत्तर प्रदेश में हो रहे अपराधों को गिनाते हुए कहा कि पिछले दिनों वाराणसी के मडुआडीह थाना क्षेत्र में सिर पर डंडा मारकर महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। मोदीनगर में छात्रा से दुष्कर्म। बुलन्दशहर में दहेज के लिए महिला की हत्या। मेरठ में महिला से दुष्कर्म। बदायूं में घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म। प्रतापगढ़ में युवती से छेड़छाड़। लखीमपुर खीरी में महिला की हत्या। अनूप शहर में सहेली के घर में घुसकर दुष्कर्म। उन्नाव में दलित छात्रा की हत्या और फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटनाएं कुछ ही दिनों में घटित हुई है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य सत्ता पर काबिज रहना है। सत्ता के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा लूट, अपहरण, हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा राज में निर्दोष मारे जा रहे हैं और अपराधी सत्ता का सीधा संरक्षण पा रहे हैं।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story