Samajwadi Party: 20 दिसंबर को कानपुर जाएंगे सपा अध्यक्ष, जेल में इरफान सोलंकी से करेंगे मुलाकात

Samajwadi Party: सपा विधायक इरफान सोलंकी पर हुई कार्रवाई के बाद ये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला दौरा है। जो कि बेहद अहम माना जा रहा है।

Anant kumar shukla
Published on: 14 Dec 2022 2:50 PM GMT
Samajwadi Party President will go to Kanpur on December 20
X

Samajwadi Party President will go to Kanpur on December 20 (Social Media)

Samajwadi Party: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में जोश में भरने के लिए 20 दिसंबर को कानपुर आएंगे। सपा विधायक इरफान सोलंकी पर हुई कार्रवाई के बाद ये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला दौरा है। जो कि बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान अखिलेश यादव कानपुर जेल में बंद इरफान सोलंकी से भी मुलाकात करेंगे।

नरेन्द्र के घर भी जाएंगे अखिलेश

2022 विधानसभा चुनाव में मिली मिली हार से नाराज कानपुर निवासी सपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने लखनऊ विधानसभा के बाहर खुद को आग लगा ली थी। हालांकि पिंटू को बचा लिया गया था। सिविल लाइंस स्थित पिंटू ठाकुर के आवास पर जाकर अखिलेश यादव उनसे मुलाकात करेंगे मुलाकात करेंगे।

विधायक सोलंकी से मुलाकात के लिए एक घंटे का समय

समाजवादी पार्टी के कानपुर नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने बताया कि 20 दिसंबर को अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरे मे वे जेल में बंद इरफान सोलंकी से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के लिए एक घंटे का समय रखा गया है। उन्होने कहा कि विधायक को पुलिस द्वारा लगातार झूठे आरोपों में फसाया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को खटक रही थी अखिलेश की चुप्पी

सपा विधायक सोलंकी के मामले में अखिलेश यादव ने अभी तक चुप्पी साधे हुए थे। ऐसा माना जा रहा था कि अखिलेश यादव मैनपुरी उपचुनाव के बाद कानपुर का दौरा करेंगे। इस विषय पर अखिलेश यादव की चुप्पी पार्टी कार्यकर्ताओं को खटक रही थी। हालांकि वे इस मामले पर लगातार निगाह बनाए हुए थे, और मामले से संबंधित जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों से ले रहे थे।

निकाय चुनाव पर होगा मंथन

कानपुर नगर अध्यक्ष मो. इमरान ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश के इस दौरे के दौरान पार्टी संगठन के लोगों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव को लेकर गहन मंथन करेंगे। बता दें कि प्रसपा का सपा में विलय के बाद यह अखिलेश का पहला कानपुर दौरा है। अखिलेश यादव के कानपुर दौरे के मद्देनजर पुलिस, प्रशासन और एलआईयू भी सक्रिय है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story