×

Samajwadi Party Candidate List: सपा ने पीलीभीत, संभल, बागपत समेत छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Samajwadi Party Candidate List: गौतमबुद्ध नगर से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार, घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद को बनाया उम्मीदवार।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 20 March 2024 2:59 PM GMT
SP announced names of candidates on six seats including Pilibhit, Sambhal, Baghpat
X

सपा ने पीलीभीत, संभल, बागपत समेत छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान: Photo- Social Media

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने बुधवार को यूपी की छह और लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है उसमें संभल, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, घोषी और मिर्जापुर शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की गई यह छठीं सूची है। पार्टी ने संभल से जियाउर्रहमान बर्क को मैदान में उतारा है। बागपत से मनोज चैधरी, गौतमबुद्ध नगर से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार, घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद को पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

पीलीभीत से यह चर्चा थी वरुण गांधी को सपा टिकट दे सकती है, लेकिन अब यहां से सपा ने भगवत सरन गंगवार को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही अब वरुण के टिकट देने की खबरों पर विराम लग गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story