TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Atiq Ahmad Murder: सपा सांसद ने कहा- अतीक को कनपटी से सटाकर गोली मार दी गई, पुलिस क्या कर रही थी!

Moradabad News: समाजवादी पार्टी सांसद एसटी हसन ने कहा कि पुलिस की सुपुर्दगी में जब हत्या हुई तो आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं प्रदेश में किस तरीके की कानून व्यवस्था है। एसटी हसन ने कहा कि पहले विकास दुबे की हत्या हुई। फिर उसके बाद प्रदेश में उमेश पाल की हत्या हुई, अब यह अतीक अहमद की हत्या हो गई।

Shahnawaz
Published on: 16 April 2023 6:49 PM GMT
Atiq Ahmad Murder: सपा सांसद ने कहा- अतीक को कनपटी से सटाकर गोली मार दी गई, पुलिस क्या कर रही थी!
X
Samajwadi Party Sansad ST Hassan (Pic: Newstrack)

Moradabad News: अतीक अहमद और अशरफ के मर्डर के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज है। तमाम नेता इस हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने में लगे हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया है कि अतीक की कितनी सुरक्षा व्यवस्था थी, फिर भी हमलावर उसके नजदीक कैसे पहुंच गए।

पहले विकास दुबे, फिर उमेश पाल, अब अतीक!

समाजवादी पार्टी सांसद एसटी हसन ने कहा कि पुलिस की सुपुर्दगी में जब हत्या हुई तो आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं प्रदेश में किस तरीके की कानून व्यवस्था है। एसटी हसन ने कहा कि पहले विकास दुबे की हत्या हुई। फिर उसके बाद प्रदेश में उमेश पाल की हत्या हुई, अब यह अतीक अहमद की हत्या हो गई। आखिर पुलिस कर क्या रही है। पुलिस के ऊपर से जनता का विश्वास उठ गया है। पुलिस को अपना इकबाल कायम रखना चाहिए।

राजनीतिक दबाव में काम न करे पुलिस

एसटी हसन ने कहा कि पुलिस को किसी भी राजनीतिक दबाव में कोई ऐसा काम नहीं करना, जिससे प्रदेश में रहने वाले आम लोगों का मनोबल टूटे। उन्होंने कहा कि अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद अतीक अहमद और अशरफ की हत्या हो गई। आखिर इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे आखिर प्रेस से क्यों बात करने की इजाजत दी गई। पुलिस क्या कर रही थी, जब कनपटी पर सटाकर गोली मार दी गई।

अपराधियों को मिले कानून से सजा

सपा सांसद ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि अपराधी को सजा मिले लेकिन अपराधियों को न्यायालय से सजा मिलनी चाहिए। माफियाओं को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए लेकिन इसकी एक प्रक्रिया है, उसके हिसाब से सजा मिलनी चाहिए। सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई। कहा कि पिछले काफी समय से पुलिस द्वारा किया गया कार्य सोचने पर विवश करने लगा है। पुलिस की मौजूदगी में जब इंसान सुरक्षित नहीं है, इस हत्याकांड से आमजन भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करने में हिचकिचाने लगा है।

Shahnawaz

Shahnawaz

Next Story