×

Samajwadi Party: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से शिकायत, मतदाता सूची से कार्यकर्ताओं का नाम काटने की कही बात

Samajwadi Party: उपचुनाव-2022 में मतदाता सूची से गलत ढंग से नाम काटे जाने और मतदान से समाजवादी समर्थकों को वंचित किये जाने की शिकायत की है।

Anant kumar shukla
Published on: 1 Dec 2022 2:23 PM GMT
Samajwadi Party SP state president complains to the Election Commission
X

Samajwadi Party SP state president complains to the Election Commission (Social Media)

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र लिखकर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव-2022 में मतदाता सूची से गलत ढंग से नाम काटे जाने और मतदान से समाजवादी समर्थकों को वंचित किये जाने की शिकायत की है। इसके अलावा उन्होने बताया कि मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल एवं जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के निर्दोश कार्यकर्ताओं, समर्थकों को घर से गिरफ्तार करने, पुलिस थाने में बर्बरतापूर्वक पिटाई करने तथा मतदान से दूर रहने की चेतावनी भी दी जा रही है। ये चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है।


नरेश उत्तम पटेल ने स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव की दृष्टि से मैनपुरी में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम की निगरानी में चुनाव कराने तथा निर्वाचन आयोग को मूकदर्शक की भूमिका से ऊपर उठकर तत्काल शिकायतों की जांच कराने और दोषियों पर कार्यवाही की भी मांग की है। शिकायती पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र एवं राधेश्याम सिंह ने दिया।





डिम्पल यादव ने कहा अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने आज व्यापक जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं को सम्बोधित करते कहा कि यह पहला चुनाव है जो नेताजी के बिना लड़ा जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार जनविरोधी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। जनता को भटकाने के लिए सरकार और भाजपा झूठे वादे कर रही है।


जनता भाजपा को भली भांति जानती है। भाजपा सरकार ने मैनपुरी में कोई काम नहीं किया है। भाजपा के दबाव में मैनपुरी जिला प्रशासन समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्जकर उत्पीड़न कर रहा है। इसका करारा जवाब 5 दिसम्बर को मैनपुरी के मतदाता देंगे। नेताजी ने यहां के लोगों के साथ मिलकर संघर्ष किया है। उन्होंने ऐतिहासिक वोटों से जिताने की अपील की।


डिम्पल ने आज जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक के भरतिया कोठी में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी सबको साथ लेकर चलते थे। सबका सम्मान करते थे। मैनपुरी, इटावा की जनता ने हमेशा नेताजी का साथ दिया। यहां का विकास नेताजी की देन है। उन्होंने कहा कि हम नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर यहां के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

समाजवादी व्यापार सभा ने किया सपा प्रत्याशी का समर्थन

आज मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में समाजवादी व्यापार सभा ने प्रेसवार्ता प्रेस वार्ता कर मैनपुरी की लोकसभा प्रत्याशी डिम्पल यादव को वैश्य, अग्रज एवं व्यापारी समाज का समर्थन देने का आश्वासन दिया गया। व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा ने कहा कि चुंगी और इंस्पेक्टर राज का खात्मा नेताजी ने ही किया था। व्यापारी समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा नोटबंदी, जीएसटी, आनलाइन कंपनियों की वजह से कारोबार चौपट हो गया है। व्यापारी समाज वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाएगा।


अग्रसेन समिति के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश गोयल ने कहा समाजवादी सरकार द्वारा अग्रसेन जयंती पर घोषित अवकाश को भाजपा ने खत्म कर दिया इससे व्यापारी समाज में नाराजगी है। इस अवसर पर तमाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story