×

Samajwadi Party Spokespersons List: समाजवादी पार्टी के नए प्रवक्ताओं की लिस्ट, इनको अखिलेश ने सौंपी जिम्मेदारी

Samajwadi Party Spokespersons List: समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपने नए प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 24 Aug 2022 2:28 PM GMT (Updated on: 24 Aug 2022 3:01 PM GMT)
Samajwadi Party Spokespersons List
X

Samajwadi Party Spokespersons List

Click the Play button to listen to article

Samajwadi Party Spokesperson List: समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपने नए प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। जिसके बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी सपा ने अपने नए प्रवक्ताओं के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें तमाम नाम ऐसे हैं जो पहले भी इस जिम्मेदारी को निभा चुके हैं।

सपा के नए प्रवक्ता

मनोज पांडेय, अनूप सांडा, घनश्याम तिवारी, सुनील सिंह साजन, राजीव राय, अनुराग भदौरिया, मिठाई लाल भारती, महेश आर्य, आईपी सिंह, पवन पांडेय, जूही सिंह, अभिषेक मिश्रा, उदयवीर सिंह, नाहिद लारी खान, निधि यादव, मनोज यादव काका, अब्दुल हाफिज गांधी, नावेद सिद्दिकी, फखरुल हसन चांद, राजपाल कश्यप को अखिलेश यादव ने प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने चन्द्रशेखर चौधरी निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी को जनपद महोबा और आजाद सिंह को जनपद आगरा का समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान का सह प्रभारी नामित किया है। बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा सुप्रीमो नए सदस्यता अभियान के जरिए जहां पार्टी का विस्तार करने में लगे हैं वहीं युवाओं को साथ जोड़कर नए उत्साह के साथ लोकसभा की लड़ाई में उतरने की तैयारी में हैं।

5 जुलाई 2022 को हुई थी शुरुआत

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने 5 जुलाई 2022 को पार्टी की नई सदस्यता अभियान का लखनऊ में आगाज किया था। उत्तर प्रदेश में सपा के पिछली बार करीब 70 लाख सदस्य थे। इस बार उन्होंने 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने अलग-अलग नेताओं को सौंपी है। इस बार प्रारंभिक सदस्यता पर्ची में नए सदस्यों को नाम, लिंग, अन्य, पिता एवं पति का नाम, पता, विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र का नाम, पोलिंग स्टेशन और बूथ स्टेशन का नाम, मोबाइल नंबर, समाजवादी पार्टी में कब से हैं. शैक्षिक योग्यता, धर्म, जाति, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड नंबर भी दर्ज किया जा रहा है।

20 रुपए शुल्क देकर ले सकते हैं सदस्यता

समाजवादी पार्टी का सदस्य बनने के लिए उम्र 18 वर्ष होने के साथ ही पार्टी के संविधान में आस्था, पंचवर्षीय चंदे के रूप में 20 रूपये शुल्क और किसी और पार्टी के सदस्य न होने के कॉलम पर शपथ के साथ लिखना होगा। इसमें आपको आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड नंबर लिखने होगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story