×

Lucknow News: मनीष की गिरफ्तारी में एडीजी एलओ का बड़ा बयान, कहा पहले से दर्ज कई मुकदमें

Lucknow News: सपा मीडिया सेल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लखनऊ जेल भेजा गया। वहीं, सपाई पुलिस मुख्यालय पर धरना दे रहे।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 Jan 2023 12:00 PM IST (Updated on: 8 Jan 2023 4:37 PM IST)
X

एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

Lucknow News: समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। प्रशांत कुमार ने कहा कि सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय आए थे उन्होने आरोप लगाया कि है पुलिस मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं। प्रशांत कुमार ने कहा कि आज रविवार का दिन था इसलिए सभी लोग पुलिस मुख्यालय में मौजूद नहीं रहते हैं, आवश्यकतानुसार अधिकारी ही उपलब्ध रहते हैं। सपा अध्यक्ष के दवारा यह प्रश्न किया गया कि समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल से जुड़े मनीष जगन अग्रवाल को क्यों गिरफ्तार किया गया है। जिसमें उनको बताया गया है कि मनीष के खिलाफ एक नामजद अभियाोग तथा मीडिया सेल के खिलाफ दो अन्य मामले दर्ज है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट तथा सर्विस प्रोवाइडर से सभी सूचनाएं एकत्रित करने के बाद इस मामले में विधिक और नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपी ने मर्यादा की सीमा पार कर ट्वीट किए। अभियुक्त को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 153ए, 295ए, 500, 505 एवं आईटी एक्ट की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि मनीष जगन अग्रवाल पर सिर्फ अभद्र टिप्पणी ही नहीं, बल्कि जान से मारने और बलात्कार जैसी धमकी देने के भी आरोप हैं। 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके साथ ही ऋचा राजपूत ने अपने साथ कुछ भी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार बताया था। बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत ने अपने शिकायत में कहा था कि समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही है, मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी। ऋचा की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

कई केस कराए जा चुके हैं दर्ज

ऋचा राजपूत का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पहले सपा मीडिया सेल @MediaCellSP नाम के इस अकाउंट पर आरएसएस से जुड़े प्रमोद कुमार पांडे ने विभूति खंड थाने में केस दर्ज करवाया था। उन्होंने भी अभद्र भाषा का उपयोग करने का इल्जाम लगाया था। इससे पहले बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर किया है, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा लगातार परिवार और अन्य मामलों पर धमकी और अभद्र भाषा का उपयोग सपा मीडिया सेल @MediaCellSP दवारा किए जाने के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग स्थानों में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी।

हजरत गंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को जेल भेजा

लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को सुबह गिरफ्तार किया था। हजरत गंज पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। इसके बाद अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां, गिरफ्तारी के विरोध सपाईयों ने पुलिस मुख्यालय के सामने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। मनीष अग्रलवाल की गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया। अब सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लखनऊ जेल पहुंचे हैं। वहां लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। जेल के बाहर बारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं।

पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता

अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने की खबर मिलते ही भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता सिग्नेचर बिल्डिंग के बाहर जमा हो गए। सपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सपा कार्यकर्ता खाकी तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी-नहीं चलेगी के नारे लगा रहे हैं। उधर, हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार मनीष जगन अग्रवाल को जेल भेज दिया है। लखनऊ पुलिस ने प्रेस नोट जारी मनीष पर दर्ज हुए मुकदमें की धारा और पहले से दर्ज मुकदमों की जानकारी दी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह पहुंचे पुलिस मुख्यालय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रविवार 8 जनवरी 2023 को लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ में कई सपा नेता भी मौजूद रहे है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में एक भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मौजूद है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को सुबह ही गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के मामले में ही सपा मुखिया अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर समाजवारी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि, पुलिस मुख्यालय लखनऊ में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नहीं।

सपा मीडिया सेल संचालक गिरफ्तार

भाजपा और सपा के बीच चल रही ट्विटर जंग में अभद्र टिप्पणी करने पर सपा मीडिया सेल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। संचालक मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मनीष जगन अग्रवाल पर ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। पिछले कई महीनों से समाजवादी ट्विटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी हो रही थी।

सपा द्वारा ट्वीट करके गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। आरोप है कि भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं को निशाना बनाया जा रहा था। इसे लेकर लगातार कई शिकायतें भी हुई थीं। इस मामले में काफी पहले ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी द्वारा पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके हैं।

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सपा ने ट्वीट कर लिखा था कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना, निंदनीय एवं शर्मनाक! सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story