Samajwadi Party: सपा उठाएगी हल्द्वानी में रेलवे द्वारा बेघर किए गए लोगों का मुद्दा, क्या 5000 परिवारों को मिलेगा न्याय?

Samajwadi Party: हल्द्वानी में रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर 5000 अल्पसंख्यक परिवारों के घरों का ध्वस्तीकरण कर 50000 लोगों को बेघर करने की साजिश की जा रही है। जिसकी जानकारी एवं जांच हेतु प्रतिनिधिमण्डल हल्द्वानी पहुंचेगा।

Anant kumar shukla
Published on: 2 Jan 2023 12:41 PM GMT (Updated on: 2 Jan 2023 12:45 PM GMT)
Samajwadi Party will raise the issue of people made homeless by railway in Haldwani
X

Samajwadi Party will raise the issue of people made homeless by railway in Haldwani (Social Media)

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल 4 जनवरी को हल्द्वानी जायेगा। हल्द्वानी में रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर 5000 अल्पसंख्यक परिवारों के घरों का ध्वस्तीकरण कर 50000 लोगों को बेघर करने की साजिश की जा रही है। जिसकी जानकारी एवं जांच हेतु प्रतिनिधिमण्डल हल्द्वानी पहुंचेगा।

सपा प्रतिनिधिमंडल

समाजवादी प्रतिनिधिमंडल में एसटी हसन सांसद, अताउर रहमान विधायक व पूर्व मंत्री, वीरपाल सिंह पूर्व सांसद, एस.के. राय प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तराखण्ड प्रदेश, अरशद खान पूर्व विधायक पूरनपुर, अब्दुल मतीन सिद्दीकी प्रभारी उत्तराखण्ड प्रदेश, सोएब अहमद सिद्दीकी प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी, सुरेश परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड प्रदेश, कुलदीप सिंह भुल्लर प्रदेश प्रभारी पंजाब, चंड़ीगढ, सुल्तान बेग पूर्व विधायक शामिल हैं।

नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर रही सरकार

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है। देश में रोजगार लगातार घट रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उद्योगधंधे बंद हो रहे है। केन्द्र में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग व्यापार और छोटे उद्योगधंधो को भी चौपट कर दिया है। नौजवानों के सामने आज रोजगार का संकट है। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों की कमाई पर बुरा असर पड़ रहा है। भाजपा सरकार नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय दूसरे मुद्दों में उलझाएं रखने का प्रयास करती है।

दिसंबर माह में बेरोजगारी 8.30 फीसदी

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण दिसम्बर महीने में देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गयी है। जो पिछले 16 माह में सबसे ज्यादा है। सेन्टर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी ने जो आकंड़े जारी किए हैं उसके अनुसार बेरोजगारी की दर इससे पहले 8 फीसदी थी। देश में शहरी बेरोजगारी की दर 8.96 फीसदी से बढ़कर 10.89 फीसदी हो गयी है। संतकबीर नगर में अकेले 50 से अधिक पावरलूम कारखाने बंद हो गए हैं। पिछले एक वर्ष से सूत के दामों में हो रही वृद्धि से लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है। घाटे में डूबे बुनकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

झूठे वादे करती है भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों, किसानों, व्यापारियों सभी से झूठे वादे किए। भाजपा का हर साल 2 करोड़ नौकरी और कालाधन वापसी के बाद 15-15 लाख रूपये देने का वादा जुमला था। भाजपा सरकार से आम जनता और नौजवानों का भरोसा उठ गया है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story