×

Mulayam Singh Yadav Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने 'नेताजी' को किया बर्थ डे विश, इन नेताओं ने भी दी बधाइयां

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन का जश्न आज राजधानी लखनऊ में शुरू हो गया है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया।

aman
By aman
Published on: 22 Nov 2021 4:53 AM GMT (Updated on: 22 Nov 2021 6:58 AM GMT)
Mulayam Singh Yadav Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी को किया बर्थ डे विश, इन नेताओं ने भी दी बधाइयां
X

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन का जश्न आज राजधानी लखनऊ में शुरू हो गया है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई बड़े नेता की अगुवाई में पार्टी केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अगले साल होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भी हुंकार भरी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'नेताजी' की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हवन पूजन किया।

इस विशेष मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने ट्वीट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'

मुलायम सिंह यादव: संक्षिप्त जीवन परिचय

गौरतलब है, कि मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की थी। हालांकि, जुड़ाव शुरू से ही राजनीति से रहा था। उन्होंने 1967 में विधानसभा चुनाव लड़ा। जीतकर विधानसभा पहुंचे। मुलायम सिंह यादव साल 1977 में पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने। उस समय वो जनता पार्टी के सदस्य थे। वर्ष 1989 में पहली बार वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। वर्ष 1996 में मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर 'नेताजी' देश के रक्षा मंत्री बने। साल 2003 में वो दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाइयां दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

इसके अलावा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके 83वें जन्मदिन की बधाई देने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और आप सांसद संजय सिंह लखनऊ में उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने उनका हालचाल पूछा और बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य की कामना की।




aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story