×

गांधी जी हुए गिरफ्तार: राजधानी में सपा का हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। इस मौके पर महात्मा गांधी का वेश बनाकर पहुंचे सपा कार्यकर्ता यह संदेश देने में कामयाब रहे कि योगी सरकार अहिंसक विरोध प्रदर्शनों को भी हिंसा से कुचल रही है।

Newstrack
Published on: 2 Oct 2020 8:11 AM GMT
गांधी जी हुए गिरफ्तार: राजधानी में सपा का हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं में आक्रोश
X
गांधी जी हुए गिरफ्तार: राजधानी में सपा का हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

लखनऊ: हाथरस गैंगरेप मामले में गुरुवार का दिन कांग्रेस के नाम रहा तो शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शनों के जरिए यह एहसास करा दिया कि योगी सरकार के मुश्किलें आसान होने वाली नहीं है। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य और कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से लेकर हजरतगंज तक जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए करीब डेढ़ दर्जन विधायकों को गिरफ्तार कर लिया है।

संदेश देने में कामयाब रहे महात्मा गांधी के वेश सपा कार्यकर्ता

आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। इस मौके पर महात्मा गांधी का वेश बनाकर पहुंचे सपा कार्यकर्ता यह संदेश देने में कामयाब रहे कि योगी सरकार अहिंसक विरोध प्रदर्शनों को भी हिंसा से कुचल रही है। हजरतगंज में पुलिस ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगातार दूसरे दिन भी बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया है।

samajwadi party protest-1

सपा हाथरस कांड को लेकर धरना प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार की सुबह से ही पार्टी के पदाधिकारियों का इकट्ठा होना शुरू हो गया था। पार्टी के विधान परिषद सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय के अंदर ही हाथरस कांड को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यालय के बाहर सुबह से ही पुलिस बड़ी तादाद में तैनात रही।

आंदोलन को बेअसर करने के लिए पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर से नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। दोपहर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में हजरतगंज चौराहे स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

samajwadi party protest-3

योगी सरकार ने तानाशाही का नंगा नाच किया है-सपा

प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि हाथरस में जिस तरह से योगी सरकार ने तानाशाही का नंगा नाच किया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। गैंगरेप पीड़िता के अंतिम संस्कार का उसके पिता से अधिकार भी छीन लिया पुलिस प्रशासन ने रात के अंधेरे में चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कराया है।

योगी सरकार के इस अन्याय पूर्ण और अत्याचारी शासन के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष करते रहेंगे सरकार के दमनकारी तरीके के बावजूद सपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

samajwadi party protest-4

सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाने की कोशिश की लेकिन जब उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा करते हुए हटने से इनकार किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट भी आई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के इस कृत्य की घोर निंदा की है।

ये भी देखें: दुनिया के आसमान पर गांधीवाद का परचम

गांधी जी के अहिंसात्मक प्रदर्शन को योगी सरकार बर्दाश्त करने को तैयार नहीं

उन्होंने कहा कि गांधी जी की जयंती के मौके पर भी अहिंसात्मक विरोध प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। गांधी जी के अहिंसात्मक प्रदर्शन को अंग्रेज भी बर्दाश्त करते रहे लेकिन यह योगी सरकार बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हैं योगी सरकार को जाना होगा इस तरह की अत्याचारी सरकार अब जनता बर्दास्त नहीं करेगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story