×

VIDEO: मुलायम की संदेश रथयात्रा: जिला अध्यक्ष के उकसाने पर सपाइयों ने की बुजुर्ग की पिटाई

By
Published on: 29 Dec 2016 5:06 AM GMT
VIDEO: मुलायम की संदेश रथयात्रा: जिला अध्यक्ष के उकसाने पर सपाइयों ने की बुजुर्ग की पिटाई
X

आगरा: सिकंदरा क्षेत्र में मुलायम संदेश यात्रा के दौरान मोबाइल चोरी के शक में सपा कार्यकर्ताओं ने एक बुजुर्ग कार्यकर्ता की बुरी तरह से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव सपा कार्यकर्ताओं को रोकने की बजाए खुद ही बुजुर्ग कार्यकर्ता पर चोरी का आरोप लगाते रहे।

विधानसभा चुनाव के लिए जनसमर्थन जुटाने निकली मुलायम की संदेश रथयात्रा का बुधवार देर शाम को आगरा में जोरदार स्वागत हुआ। मथुरा से चलकर आगरा पहुंची यात्रा के जरिए लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। इसी दौरान सिकंदराबाद क्षेत्र में यह घटना हुई।

मीडिया के कैमरे में तस्वीरे कैद होते देख सपा कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग को छोड़ दिया। इस मारपीट से बुजुर्ग कार्यकर्ता बुरी तरह से घबरा गया और वहां से चुपचाप चला गया। जिलाध्यक्ष के सामने सपा कार्यकर्ताओं की इस करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद सपा में हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में साफ़ तौर में जिलाध्यक्ष सपा कार्यकर्ताओं को रोकने की बजाय उकसाते नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में सफाई देते हुए जिलाध्यक्ष और अन्य सपा कार्यकर्ता बुजुर्ग को मोबाइल चोर बताते हुए पल्ला झाड़ते नजर आए।

आगे की स्लाइड में देखें वीडियो...

Next Story