×

Sambhal news: बारात में रसमलाई के लिए हुई लड़ाई, लड़के- लड़की ने थामे रखा एक दूसरे का हाथ

Sambhal News: संभल में एक बारात में रसमलाई को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हो गई। मामला बढ़ता देख दूल्हे दुल्हन ने नहीं छोड़ा एक दूसरे का साथ और शादी कर ली।

Saddam Hussain
Published on: 17 Jun 2022 8:31 AM GMT
Rasmalai fight in sambhal weeding
X

बारात में रसमलाई को हुई लड़ाई

Sambhal News: रसमलाई को लेकर बारात में चले लात घूंसे और मारपीट में कई लोग हुए घायल। पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की थी एफआईआर बारात को लौटना पड़ा बैरंग। पर पति पत्नी ने सभी विवादों को पीछे छोड़ते हुए अगले दिन दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली।

रसमलाई को लेकर हुआ था झगड़ा

संभल के बनियाखेड़ा में 15 जून को मुरादाबाद से बारात आई थी, तभी बारात में रसमलाई को लेकर कहा सुनी हुई। मामला इतना बड़ा गया कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। फिर किया था बारात वापस लौट गई। वही, लड़की पक्ष वालों ने थाना बनियाठेर पहुंचकर लड़का पक्ष के चार लोगों ने खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। पर कहानी में ट्वीट्स उस समय आया जब अगले दिन दूल्हा अपने पिता और दोस्त को लेकर लड़की के घर रात में पहुंच गया और बोला हम दोनों सहमत है फिर आप लोग क्यों हमारी शादी के दुश्मन बन रहे है।

दूल्हे दुल्हन ने नहीं छोड़ा एक दूसरे का साथ

वही, लड़का लड़की की आपसी सहमति से दोनो की अंधेरे में फेरे की रश्म शुरू हो गई। वहीं, जल्दी जल्दी घरवालो ने चार बारातियों के लिए खाना बनाना भी शुरू कर दिया। सुरेश ओर ममता ने सभी विवादों को पीछे छोड़ते हुए एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story