Sambhal Political News: 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी SP, गांवों में जाकर गिना रही उपलब्धियां

सम्भल जनपद में 4 विधानसभा सीटों में से 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। वहीं 2 सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा रखा है।

Saddam Hussain
Written By Saddam HussainPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 5 July 2021 10:08 AM GMT
Sambhal Political News: 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी SP, गांवों में जाकर गिना रही उपलब्धियां
X

Sambhal Political News: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में करारी हार मिलने के बाद भी सपा नेताओं पर कोई खासा फर्क पड़ता हुआ नजर नही आ रहा है। सपा नेता 2022 की तैयारियों को लेकर गांव-गांव में डेरा डाले हुए हैं। सपा जानती है 2022 विधानसभा चुनाव का रास्ता ग्रामीण क्षेत्रों से ही होकर गुजरता है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता गांव-गांव पहुंच कर सपा की पूर्व में की गई उपलब्धियों को गिना रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार की खामियों को भी जनता को बता रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में सपा की नजर pic(social media)

दलित वोटों पर सपा की नजर

सपा नेता वोट देने वाले अपने वोटरों को ये बताने से भी नहीं कतरा रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने डरा धमका कर जीत को हासिल किया है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में सपा की नजर दलित वोटों पर अधिक है। इसीलिए समाजवादी पार्टी के लोग दलित वोटों को साधने में जुटे हुए हैं। बात करते हैं सम्भल जनपद के चन्दौसी विधानसभा की तो यहां से सपा की महिला नेत्री मोनी कुमारी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव पहुंच कर आम जनता को बता रही है कि भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव को बेईमानी से हासिल किया है। नोट के दम पर, गुंडई के बल पर वोट हासिल किए है। जिला प्रशासन ने भी भाजपा के आगे अपने घुटने टेक दिए थे। बात करें सम्भल जनपद की तो यहां 4 विधानसभा सीटों पर 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। वहीं 2 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा रखा है। यही वजह है कि सम्भल का चुनाव बहुत ही दिलचस्प हो जाता है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story