Sambhal News: गंगा घाट में पांच बच्चों की डूबने से मौत, घटना के दो घंटे बाद भी न प्रशासन पहुंचा और न मदद

Sambhal News: संभल में गंगा घाट पर नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। बच्चों की डूबने की खबर मिलते ही चीख-पुकार मच गई।

Snigdha Singh
Published on: 21 May 2023 3:32 PM GMT (Updated on: 21 May 2023 3:56 PM GMT)
Sambhal News: गंगा घाट में पांच बच्चों की डूबने से मौत, घटना के दो घंटे बाद भी न प्रशासन पहुंचा और न मदद
X
Symbolic Photo: Social Media

Sambhal News: यूपी के संभल में बड़ा हादसा हो गया। गंगा घाट में नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इन सभी बच्चों की उम्र 8 से 14 साल जताई जा रही है। सूचना के बाद भी मौके पर न कोई पुलिस प्रशासन अधिकारी कर्मटारी पहुंचा और न ही किसी तरह की मदद भेजी गई। गांव के ही लोग शव निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

हादसा संभल के जिजौडा डांडा गांव की है। जानकारी के अनुसार गंगा घाट पर मुंडन कराने के लिए गए थे। इस दौरान ही कुछ बच्चे नदी नहाने लगे और काल के गाल में समा गएय़ कुछ देर तक नहीं मिलने पर तलाश शुरू हुई तो पता चला कि नहाते-नहाते गहराई में चले गए। घटना से गांव में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग खुद की डूबे बच्चों की तलाश कर रहे हैं। घाट किनारे लोगों की भारी भीड़ है। अब तक की जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। सूचना के बाद भी घटना को संज्ञान में नहीं लिया गया।

गंगा घाट में डूबने वाले बच्चे

सर्जुल पुत्र ओमपाल
प्रियंका पुत्री महेश
शिवा पुत्र विष्णु
निकेता पुत्री महेश गौतम
किशोर पुत्र श्रीप्रसाद

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story