×

Sambhal News: सपा सांसद का अनोखा बयान- दुनिया के कानून से अल्लाह के कानून पर फर्क नहीं पड़ता, जितने कानून बना लो,

Sambhal News:एसपी सांसद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून कामयाब नहीं होगा। उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि आप बहैसियत इंसाफ़ करो।

Saddam Hussain
Published on: 28 May 2023 2:38 PM GMT

Sambhal News: जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनियावी कानून से अल्लाह के कानून पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। कितने भी कानून बना लिए जाएं लेकिन पैदाइश नहीं रुकने वाली। एसपी सांसद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून कामयाब नहीं होगा। उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि आप बहैसियत इंसाफ़ करो।

‘जनसंख्या नियंत्रण कानून से आबादी में कमी नहीं आने वाली’

समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह ताला ने सबसे पहले रूहें बनाई। फिर बगैर हिंदू, मुसलमान देखे इंसान को बनाया। हिंदुस्तान में आने के बाद सभी लोग अलग-अलग मज़हब को मानने वाले बन गए। सपा सांसद ने कहा कि सभी लोग आदम हब्बा की औलाद हैं। कुरान शरीफ़ अल्लाह का कानून है। दुनियावी कानून से अल्लाह के बनाए कानून पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। सपा सांसद डॉ. बर्क ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि सरकार कितने भी कानून बना ले मगर पैदाइश नहीं रुकने वाली। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून से जनसंख्या नियंत्रण में कमी नहीं आने वाली। सपा सांसद ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे मुल्क की निजाम आपके हाथों में हैं तो आप सभी के साथ एक जैसा इंसाफ करो। गलती जिस किसी की भी हो सजा उसी को ही दी जाए। सपा सांसद ने कहा कि इंसाफ बाहैसियत हिंदू मुसलमान नहीं हो सकता। बल्कि इंसाफ सभी के साथ समान रूप से किया जाए। सपा सांसद ने बीजेपी को लेकर कहा कि नफरत पैदा करने की बजाए आप मोहब्बत पैदा कीजिए। उन्होंने कहा कि आप दिलों को जोड़िए, उसके बाद हिंदुस्तान तरक्की की राह पकड़ेगा। सपा सांसद ने दावा किया कि सरकार कितने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बना ले लेकिन वह इस्लाम के हिसाब से कामयाब नहीं होगा। गौरतलब है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एक बार फिर संभल के सपा सांसद डॉ बर्क ने बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है।

Saddam Hussain

Saddam Hussain

Next Story