×

UP Politics: AAP ने उठाया पुरानी पेंशन बहाली की मांग, दिल्ली और पंजाब की सरकार ने ओपीएस को मंजूरी दे दी

UP Politics: संजय सिंह ने पुरानी पेंशन की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि कल दिल्ली के रामलीला ग्रांउंड में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

Network
Newstrack Network
Published on: 2 Oct 2023 2:22 PM GMT
Sanjay Singh targets CM Yogi government
X

Sanjay Singh targets CM Yogi government

UP Politics: आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर मोदी योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि दोनों का नाम अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के लिए जाना जाता है। दुखद है कि आज ही के दिन देवरिया में छह लोगों की नृशंस हत्या कर दी गयी। बस्ती में पति के सामने ही पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म कर दिया गया। पति-पत्नी दोनों न घटना से दुखी होकर जहर खाकर जान दे दी। उसके पहले सुलतानपुर में एक डाक्टर की ड्रिल करके नृशंस हत्या हो गयी। बरेली में भाई-बहन पर एसिड अटैक किया गया। अभी-अभी प्रयागराज में एक पुजारी की हत्या हो गयी। संभल में महिला के साथ पुलिसवालांे ने ही छेड़खानी कर दी। प्रदेश में गांधी के राज्य में आखिर क्या हो रहा है।

मुख्यमंत्री के कानून-व्यवस्था के तमाम दावे फेल हैं। वह हर दिन कानून-व्यवस्था के बेहतर होने का दावा करते हैं। क्या मुख्यमंत्री को यही कानून-व्यवस्था चाहिए। मुख्यमंत्री रोज समीक्षा बैठक करते हैं कल भी की। लेकिन अब प्रदेश में समीक्षा बैठक की नहीं कार्रवाई की जरूरत है। डबल इंजन की सरकार होने के बाद हर दिन अखबार के पन्ने अपराध से भरे हुए हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए कि अधिक अपराध वाले जिलों के कप्तानों पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह प्रदेश के लिए चिंता की बात है। सिर्फ निर्देश से काम नहीं चलेगा। संजय सिंह ने कहा कि देवरिया में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को कार्रवाई करनी चाहिए ।

संजय सिंह ने पुरानी पेंशन की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि कल दिल्ली के रामलीला ग्रांउंड में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का पेशन शेयर बाजार में लगा रहे हैं। कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी दिल्ली और पंजाब की सरकार ने इसे मंजूरी दे रखी है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार की कलई खोलनेे के लिए गांव-गांव आम आदमी पार्टी जिला सम्मेलन और अन्य सभाएं करेगी। मोदी सरकार ने पक्का मकान, फसल दोगुना करने, नौजवानों को नौकरी देने का झूठा वादा, काला धन लाने का समेत तमाम वायदे झूठे वायदे किया।

जातिगत जनगणना से ही लाभार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ

संजय सिंह ने जातिगत जनगणना की पैरवी करते हुए कहा कि हमारी पार्टी इसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि आरक्षण और सरकार की लाभकारी नीतियों का लाभ वांछित लोगों तक तभी पहुंचेगा जब जातिगत जनगणना होगी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story