×

किसानों से बोले केंद्रीय मंत्री, गांव की उन्नति होगी तभी देश की उन्नति संभव

बालियान ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में गरीब को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 17 Jun 2020 4:22 PM GMT
किसानों से बोले केंद्रीय मंत्री, गांव की उन्नति होगी तभी देश की उन्नति संभव
X

लखनऊ: केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन संजीव बालियान ने भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत डिजिटल माध्यम से पशुपालक किसानों से संवाद करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और चैधरी चरण सिंह ने गांव आधारित अर्थव्यवस्था की सोच रखते हुए कहा था कि गांव की उन्नति होगी तभी देश की उन्नति संभव है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्राचीन काल में हमारे देश का हर गांव आत्मनिर्भर था। हमें फिर अपने गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है। गांवों के अंदर रोजगार के लिए जरूरी है कि लोेग डेयरी, मत्स्य पालन, सीप पालन, एनिमल हसबेंडरी, मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में आगे बढें। इन सभी क्षेत्रों के लिए सरकार बड़ी मात्रा में सब्सिडी दे रही है। गाय, भैंस, मछली आदि ऐसे साधन हैं जिनके जरिए लोगों को काम मिल सकता है। इसके लिए पैकेज रखा गया है।

यह भी पढ़ें...BJP बोली- लाखों प्रवासी श्रमिकों को आने वाले दिनों में देंगे रोजगार

बालियान ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में गरीब को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। गांव आधारित अर्थव्यवस्था का सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देखा था उसी ओर मोदी सरकार ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। पशुपालन के क्षेत्र में बहुत सी संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र के लिए 53 हजार करोड़ का पैकेज आया है। चावल और गेहूं से ज्यादा पशुपालन के क्षेत्र में कारोबार होता है। आठ करोड़ लोग डेयरी उद्योग से जुड़े हैं। एनिमल हसबेंडरी में असीम संभावनाएं हैं और यहां से रोजगार भी पैदा होगा।

यह भी पढ़ें...प्राइवेट अस्पतालों पर नई गाइडलाइन, अब कर सकेंगे ऐसा

बालियान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का वही अर्थ है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि गांव में देश की आत्मा बसती है। लेकिन कोरोना के इस संक्रमण ने इस बात का एहसास करा दिया। गांव पहले आत्मनिर्भर हुआ करते थे। सारे काम गांव में हो जाया करते थे। फिर शहरीकरण आया। गांव से पलायन शुरू हुआ और गांव में वही लोग रह गए जो नहीं जा सकते थे। कोरोना ने फिर से गांव की ताकत को दिखाया है। लोग फिर अपने गांव लौट रहे हैं। इन गांवों को आत्मनिर्भर बनाना ही अब आत्मनिर्भर भारत का तात्पर्य है।

यह भी पढ़ें...धोखेबाज चीन को करारा जवाब देगा भारत, रद्द कर सकता है हजारों करोड़ का ये प्रोजेक्ट

उन्होने कहा कि पशुपालको को कोऑपरेटिव के साथ, फिशरीज उद्योग के साथ हम इन लोगों को जोड़ेंगे। जो दूध उत्पादन करते है उसका 50 फीसद खुद पीता है और 50 फीसद बेचते है। इसमें से 10 फीसद कोऑपरेटिव के पास जाता है और 10 फीसद निजी क्षेत्र के पास। 25 से 30 फीसद असंगठित क्षेत्र में जाता है या दूध वाले बांटते हैं। कोरोना काल में असंगठित क्षेत्र बिखर गया लेकिन किसानों को को-ऑपरेटिव की तरफ से वही दाम मिलते रहे जो पहले मिलते थे। हम इस 25 से 30 फीसद असंगठित क्षेत्र के दूध को भी संगठित क्षेत्र में लाना चाहते हैं, ताकि पशुपालक किसान सुरक्षित रहें। इसके लिए नई प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने पर काम किया जा रहा है। हम 175 से 176 लाख टन दूध का उत्पादन करते हैं और इस मामले में दुनिया में नंबर वन हैं। कोऑपरेटिव और संगठित क्षेत्र को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए 5000 करोड़ का बजट रखा गया है। इस रकम का एक साल का ब्याज हम देंगे।

रिपोर्ट: श्रीधर अग्निहोत्री

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story