×

Sant Kabir Nagar: भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री से मिले जिले के तीनों विधायक

Sant Kabir Nagar: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से संतकवीरनगर जिले के तीनों विधान सभा के विधायकगण मिले।

Amit Pandey
Published on: 30 Aug 2022 5:37 PM GMT
Sant Kabir Nagar News
X

Sant Kabir Nagar: भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री से मिले जिले के तीनों विधायक गण

Sant Kabir Nagar: लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी (BJP Newly appointed state president Bhupendra Chaudhary) एवं संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह (general secretary organisation Dharampal Singh) से संतकवीरनगर जिले के तीनों विधान सभा के विधायकगण मिले और जिले के विकास के संबंध में विभिन्न विन्दुओं पर की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदम्वा लाल श्रीवास्तव (District President Jagdamwa Lal Srivastava) सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नए कीर्तिमान को स्थापित करेगी: सदर विधायक

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी (Sadar MLA Ankur Raj Tiwari) ने कहा कि भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाई और नए कीर्तिमान को स्थापित करेगी। श्री चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष वनने से उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास की नीति को पूरी तरह से अपनाया है। जो सशक्त, समृद्ध एवं स्वावलम्वी भारत के निर्माण के लिए निरन्तर सक्रिय है।

पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो और भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति व उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए विश्वशक्ति तथा विश्व गुरू के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक लक्ष्य है जिसमें जातिवाद, सम्प्रदाय के विना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय, समान अवसर और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्ति ह्ये।

''भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय ससहनीय है''

विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी (Mehdawal MLA Anil Kumar Tripathi) तथा विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान (Dhanghata MLA Ganesh Chandra Chauhan) ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय ससहनीय है। वहीं जिले के तीनों विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर जिले के जनहित के मुद्दों पर बात की। साथ ही विकास कार्यों पर गहन चर्चा की। इस मौके साथ मे तमाम भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story