TRENDING TAGS :
Sant Kabir Nagar News: नाथनगर में हुआ पंचायत सहायक संघ का गठन, देवेंद्र यादव बने निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष
Sant Kabir Nagar News: ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में ब्लॉक क्षेत्र के सभी पंचायत सहायकों की बैठक में सर्व सम्मति से अपने हक और अधिकार की रक्षा के लिए संघ के गठन का निर्णय लिया गया।
Sant Kabir Nagar Panchayat Sahayak Sangh
Sant Kabir Nagar News: नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में नियुक्त हुए पंचायत सहायकों ने भी शुक्रवार को अपने संघ का गठन किया। ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में ब्लॉक क्षेत्र के सभी पंचायत सहायकों की बैठक में सर्व सम्मति से अपने हक और अधिकार की रक्षा के लिए संघ के गठन का निर्णय लिया गया।
देवेन्द्र यादव को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया
चुनाव अधिकारी पंचायत राज सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष और सह चुनाव अधिकारी संजय शर्मा की निगरानी में सर्व सम्मति से संघ का गठन हुआ। चुनाव अधिकारी श्री यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ देवेंद्र कुमार यादव ने ही अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया। जिस पर सभी पंचायत सहायकों ने सर्वसम्मति से देवेंद्र कुमार यादव को संघ का निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना। प्रवीण कुमार पाठक को संघ का ब्लॉक संरक्षक चुना गया।
इन लोगों का हुआ चुनाव
श्री यादव ने बताया कि इसके आलावा अमन यादव को ब्लॉक महामंत्री, कु गुंजन को कोषाध्यक्ष, प्रगति पांडेय, दिव्या पाल, ज्योति गौतम, प्रीति चतुर्वेदी और मंजू को ब्लॉक उपाध्यक्ष चुना गया। विनय कुमार को संगठन मंत्री चुना गया। श्री यादव ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। पंचायत सहायक संघ का प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सभी पंचायत सहायकों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि उनके साथियों ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर ईमानदारी पूर्वक खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने निर्विरोध चयन पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जनार्दन प्रसाद यादव, संदीप चतुर्वेदी, विजय बहादुर यादव, नेहा, रुदल विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।