×

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के बाद गर्भपात के दौरान बालिका की मौत

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है पीड़ित परिजनों का आरोप है कि दबंगों ने बेटी के मौत के बाद उसके शव को जबरन दफन कर दिया।

Amit Pandey
Published on: 1 Aug 2023 9:12 AM GMT
Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के बाद गर्भपात के दौरान बालिका की मौत
X
Sant Kabir Nagar (photo: social media )

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संत कबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में सोमवार को गर्भपात के दौरान 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी।मामले मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की माग की। मामले में महुली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है पीड़ित परिजनों का आरोप है कि दबंगों ने बेटी के मौत के बाद उसके शव को जबरन दफन कर दिया।

आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में आने वाले 1 गांव का है जहां के रहने वाले एक बुजुर्ग ने इसी गांव के रहने वाले हरख उर्फ हरखू के ऊपर बेटी के साथ दुष्कर्म करने दुष्कर्म के बाद गर्भपात के दौरान मौत का आरोप लगाया। यही नहीं मृतिका के परिजन ने आरोपी के ऊपर शव को जबरन दफनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है । पीड़ित परिजन का आरोप है कि उनकी बेटी हरख के यहां बर्तन माजने का काम करती थी इसी दौरान उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया जिससे बेटी गर्भवती हो गयी। इसके बाद आरोपी ने एक अस्पताल पर गर्भपात करवा दिया।जहां ज्यादा रक्तस्राव होने पर बालिका की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को जबरन दफ़नवा दिया।

मृतिका के परिजनों की तहरीर पर महुली पुलिस ने आरोपी हरख के खिलाफ 304, 376, 313, एससी एसटी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बालिका के गर्भपात में शामिल लोगों और अस्पताल के पहचान में जुटी हुई है। पूरे मामले पर महुली थाना अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया मामले में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है डीएम को पत्र भेजकर किशोरी का शव कब्र से निकलवाने की मांग की गयी है।

अधिक रक्तश्राव के कारण बालिका की मौत

वहीं पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया की रात को डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी गयी थी। अधिक रक्तश्राव के कारण बालिका की मौत हुई थी। परिजनों ने तहरीर के माध्यम से बताया की उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर गर्भपात करा का शव को जबरन दफना दिया गया। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर करवायी की जा रही है।

Amit Pandey

Amit Pandey

Next Story