TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Sant Kabir Nagar News: 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, 35 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

Sant Kabir Nagar News: जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय मासूम के साथ एक 35 वर्षीय युवक ने अपने हवस का शिकार बनाया है। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज की है।

Amit Pandey
Published on: 1 Jun 2024 4:06 PM GMT
Sant Kabir Nagar News
X

एसपी सत्यजीत गुप्ता (Pic:Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संत कबीर नगर जिले में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय मासूम के साथ एक 35 वर्षीय युवक ने अपने हवस का शिकार बनाया है। मामले में पुलिस में पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें लगायी है। आपको बता दे की पूरा मामला संत कबीर नगर जिले का है। जहां पर कल एक गैंगरेप का मामला सामने आया था। मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि वहीं जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ गया।

आरोपी ने बहला फुसलाकर कर दिया रेप

दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक 35 वर्षीय युवक ने 6 वर्षीय मासूम को अकेले पाकर बहला फुसलाकर और डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी उसी गांव में एक होटल पर काम करता था।

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी- एसपी

आरोपी युवक ने मौका पाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। तारीख के आधार पर दुधारा पुलिस में इस संबंध में पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पूरे मामले पर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र में बीती रात एक 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। मामले में घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है साक्ष्य इकट्ठा कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिले की चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story