TRENDING TAGS :
Sant Kabir Nagar: नीतू सिंह बनी भाजपा की संत कबीर नगर जिले की जिलाअध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Sant Kabir Nagar News: भाजपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पौत्रवधू नीतू सिंह को संत कबीर नगर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
नीतू सिंह बनी भाजपा की संत कबीर नगर जिले की जिलाअध्यक्ष (Photo- Social Media)
Sant Kabir Nagar: यूपी में आज भारतीय जनता पार्टी ने नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। संत कबीर नगर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने महिला ट्रंप कार्ड खेला है। 7 बार विधायक रहे और 2 बार भाजपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पौत्रवधू नीतू सिंह को संत कबीर नगर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर मिठाई खिलाते हुए नीतू सिंह को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।
कौन हैं नीतू सिंह
आपको बता दें कि नीतू सिंह संत कबीर नगर जिले के मेहदावल विधानसभा के सोनवर्षा गाव की रहने वाली क्षत्रिय समाज से ताल्लुक रखती है। शुरू से परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि भारतीय जनता पार्टी के तरफ ही रही है नीतू सिंह ससुर स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह पांच बार विधायक और दो बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे हैं। संत कबीर नगर जिले में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक महिला को भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया है।
नीतू सिंह का राजनीतिक सफ़र
नीतू सिंह की उम्र 46 वर्ष है और वह भी लागतार राजनीति में हमेशा सक्रिय नजर आती है नीतू सिंह पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा और वर्तमान समय में प्रदेश कार्य समिति की सदस्य भी है।
मीडिया से बातचीत में नीतू सिंह ने बताया कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा करते हुए जिला अध्यक्ष बनाया है पार्टी के अपेक्षाओं पर खड़ा उतारते हुए पूरे ईमानदारी के साथ पार्टी की सेवा करना पहली प्राथमिकता होगी वही एक महिला होने के नाते महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं को स्वालंबी बनाना भी उनकी पहली प्राथमिकता होगी।