×

Sant Kabir Nagar News: मंत्री संजय निषाद ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Sant Kabir Nagar News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गोरखपुर जाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उनका कुशलक्षेम जाना।

Amit Pandey
Published on: 4 April 2024 11:54 AM GMT
घटनास्थल पर मंत्री संजय निषाद।
X

घटनास्थल पर मंत्री संजय निषाद। (Pic: Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गोरखपुर जाते हुए एक सड़क दुर्घटना के घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना स्थल पर रुककर उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना।


घायलों को पहुंचाया अस्पताल

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज अयोध्या एयरपोर्ट से गोरखपुर जा रहे थे जैसे ही संजय निषाद संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद स्थित बरदहिया बाजार के पास पहुंचे थे। जहां एक डीसीएम और एक अन्य वाहन की भिड़ंत हो गई। इसके बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का काफिला घटनास्थल पर रुक गया। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने घायलों का कुशलक्षेम जाना। उसके बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद में घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बताया कि वह खुद एक डॉक्टर हैं और उनको यह पता है कि दुर्घटना के बाद कितने देर में घायलों का प्राथमिक उपचार होना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

गोरखपुर जा रहे थे मंत्री

आपको बता दें कि घटना आज दोपहर के वक्त की है जब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अयोध्या एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए जा रहे थे। इसी दौरान संतकबीरनगर जिले में उनका कार्यक्रम था। कार्यक्रम स्थल से पहले सड़क हादसे में एक ट्रक पलट गया, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जैसे ही घटना को देखा तो तत्काल रुक कर उन्होंने हादसे में घायलों का हाल-चाल जानते हुए जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर घटना को अवगत कराते हुए अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया। संजय निषाद ने कहा डॉक्टर का यह कर्तव्य होता है कि समय से मरीज को इलाज मिल सके। यह हमारा कर्तव्य था क्योंकि यह डॉक्टर ही समझ सकता है। मैं डॉक्टर होने के नाते अपने कर्तव्य को पूरा किया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story