×

Sant Kabir Nagar News: डिप्टी CM केशव मौर्या ने कांग्रेस व सपा पर साधा निशाना, बोले- यह सब ठगबंधन के रूप में कर रहें हैं काम

Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम ने मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। इसका अधिक से अधिक लाभ आप सब लोग उठाएं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं।

Amit Pandey
Published on: 3 Jan 2024 3:47 PM GMT
Sant Kabir Nagar News
X

Deputy CM Keshav Maurya (Pic:Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीर नगर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होने कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह सब विरोधी पार्टी के लोग ठग बंधन के रूप में काम कर रहें हैं। आपको बता दें कि संतकबीर नगर जिले के मेहदावल विधानसभा के करमैनी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने मोदी के गारंटी योजना की उपलब्धि को बताते कहा कि भगवान 550 साल बाद राम मंदिर बनने से कई विपक्षी पार्टियों को पेट में हाजमा हो गया है, वे लोग अच्छे डाक्टर से दवा लें, ऐसे लोग बनावटी राम भक्त बन गए हैं, यह कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर बहुत अत्याचार और अपमानित किया है। यह केवल राम मंदिर ही नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर है। उन्हें वह दिन भूल गया जब उन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई थी।

मोदी सरकार लगाएगी हैट्रिक

उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में दंगे होते थे। आज विकास हो रहा है। सड़क का काम तेजी से हो रहा है। भारत संकल्प यात्रा मोदी जी की गारंटी की गाड़ी है। जिसमें सभी के सहयोग से 2024 में 400 के पार का लक्ष्य है और इसी के साथ मोदी सरकार की हैट्रिक भी लगेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक व्यक्ति की हर समस्या के समाधान की यात्रा है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी,हर समस्या के समाधान की गारंटी है। विकसित भारत के संकल्प के साथ, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश व प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रही है। अब आम लोगों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। हर व्यक्ति इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव, शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी' के सत्कार की भी एक बड़ी स्पर्धा चल रही है।


डिप्टी सीएम ने मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। इसका अधिक से अधिक लाभ आप सब लोग उठाएं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। हमारा संकल्प, विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उन्होने वहां लगे स्टाल का निरिक्षण किया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नौनिहालों का अन्नप्राशन कराया।


यह रहें मौजूद

यह रहे मौजूद एमएलसी सुभाष यदुवंश क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिले के प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, विधायक अंकुर राज तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, विधायक अनिल त्रिपाठी, विधायक गणेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि आनंद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मेंहदावल प्रतिनिधि बसन्त तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story