×

Sant Kabir Nagar News: जिले में छठे चरण को लेकर चुनाव कल, पोलिंग पार्टिया रवाना

Sant Kabir Nagar News: पोलिंग पार्टी को रवाना करते हुए जिला अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता खुद रवानगी स्थल पर नजर आए। डीएम ने कहा कि जिले के 62 लोकसभा क्षेत्र में कल चुनाव होना है जिसके लिए अपने मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियों पहुंच चुकी है।

Amit Pandey
Published on: 24 May 2024 1:19 PM GMT
Sant Kabir Nagar News
X

Sant Kabir Nagar News (Pic:Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संत कबीर नगर जिले में कल छठे चरण के चुनाव को लेकर मतदान होना है जिसको लेकर खलीलाबाद से पोलिंग पार्टी अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वही पोलिंग पार्टी को रवाना करते हुए जिला अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता खुद रवानगी स्थल पर नजर आए। डीएम ने कहा कि संत कबीर नगर जिले के 62 लोकसभा क्षेत्र में कल चुनाव होना है जिसके लिए अपने मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियों पहुंच चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

आपको बता दें, कि 62 लोकसभा संत कबीर नगर में कल छठे चरण को लेकर मतदान होना है। संत कबीर नगर जिले के 20 लाख 71 हजार 966 मतदाता कल प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। संत कबीर नगर जिले में अगर हम मतदाताओं की बात करें तो जिले में कुल 20 लाख 71 हजार 966 मतदाता है। पुरुष मतदाता की संख्या 1103319 है। वहीं महिला 968603 और ट्रांसजेंडर मतदाता की संख्या 44 है। जिले में कुल 1547 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही 2214 मतदान स्थल पर लोग पहुंचकर अपना वोट डालेंगे।

अगर चुनावी समीकरण की बात करें तो संत कबीर नगर जिले से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से सांसद प्रवीण निषाद पर अपना भरोसा जताया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद चुनावी मैदान में है। बहुजन समाज पार्टी से नदीम अशरफ को बसपा ने उम्मीदवार बनाया है। अगर सियासी समीकरण की बात करें तो संत कबीर नगर जिले में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story