×

Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक जय चौबे ने धूमधाम से मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, फहराया भाजपा का झंडा

Sant Kabir Nagar News: जनपद में आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पार्टी की स्थापना दिवस को मनाते हुए अपने कार्यालय और घरों पर भारतीय जनता पार्टी का तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं।

Amit Pandey
Published on: 6 April 2025 6:41 PM IST
Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक जय चौबे ने धूमधाम से मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, फहराया भाजपा का झंडा
X

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर जनपद में आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पार्टी की स्थापना दिवस को मनाते हुए अपने कार्यालय और घरों पर भारतीय जनता पार्टी का तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं।

इसी क्रम में खलीलाबाद सदर से भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का तिरंगा लहराते हुए सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी इस दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की नींव है जो राष्ट्रहित में काम करते हुए पूरे देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम कर रही हैं।

स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने राष्ट्रीय स्तर के सभी नेताओं पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी है ।स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा है कि भारत की माटी से जुड़कर भारत के महापुरुष और भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है

विश्व के विशालतम राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित राष्ट्र निष्ठ, लोकनिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं पार्टी निरंतर देश के हित में काम करें यही शुभकामना।इस दौरान भाजपा नेता अभिनंद सिंह, अवधेश सिंह, पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद, संदीप सिंह, मयंक सिंह, चंदन वर्मा, अनिल मिश्रा, गोरख शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story