×

Sant Kabir Nagar News: फंदे पर लटकते हुए घर में मिला पति-पत्नी का शव, दूसरे कमरे में सो रहे थे बच्चे

Sant Kabir Nagar News: यूपी के जनपद संतकबीर नगर में एक परिवार में होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक घर में पति पत्नी के शव फंदे से लटकते हुए मिले हैं।

Amit Pandey
Published on: 26 March 2024 3:18 PM GMT
X

फंदे पर लटकते हुए घर में मिला पति-पत्नी का शव (घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी): Video- Newstrack

Sant Kabir Nagar News: यूपी के जनपद संतकबीर नगर में एक परिवार में होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक घर में पति पत्नी के शव फंदे से लटकते हुए मिले हैं। सुबह जब गांव के लोग होली मिलने के लिए उनके घर पहुंचे तो कमरे में पंखे के हुक से दोनों के शव फंदे से लटकते मिले। खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामला मेंहदावल के बखिरा थाना क्षेत्र के हरिजन पुरवा गांव का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ग्राम पंचायत नन्दौर के हरिजन पुरवा में नरसिंह उर्फ कोइल (29) पुत्र भग्गन प्रसाद और पत्नी लक्ष्मी (27) देर रात खाना खाने के बाद 12 बजे सोने गए थे। जब सुबह लोग होली मिलने गए तब दरवाजा बंद था। स्थानीय लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों की लाश कमरे में लटक रही थी। ये देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

7 और 4 साल के हैं बच्चे

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दंपति की 8 साल पहले शादी हुई है। दोनों के दो बच्चे हैं, एक जैकी 7 साल व लकी 4 वर्ष की है। वारदात के समय दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह लग रहा है। पूरी जांच की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story