×

Sant Kabir Nagar News: कबीर मगहर महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, मंडल आयुक्त ने किया महोत्सव का उद्घाटन

Sant Kabir Nagar News: कार्यक्रम का उद्घाटन बस्ती मंडल के मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह ने फीता काट और दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। कबीर महोत्सव के दौरान कबीर कैफे के माध्यम से कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए कबीर पंथों ने कबीर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

Amit Pandey
Published on: 28 Jan 2024 4:18 PM GMT
Sant Kabir Nagar News
X

Sant Kabir Nagar News (Pic:Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संत कबीर नगर जिले के सूफी संत कबीर दास जी के पर निर्माण स्थल मगहर में आयोजित सात दिवसीय कबीर महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बस्ती मंडल के मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह ने फीता काट और दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। कबीर महोत्सव के दौरान कबीर कैफे के माध्यम से कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए कबीर पंथों ने कबीर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। उद्घाटन समारोह के बाद मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह के साथ जिले के जिला अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कबीर के समाधि और मजार पर माथा भी टेका।

इस दौरान मंडल आयुक्त बस्ती अखिलेश सिंह और जिला अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने महोत्सव में लगे सभी सरकारी स्टालों का निरीक्षण भी किया। आपको बता दे की संत कबीर की नगरी मगहर में आज कबीर महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया 28 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का मंडल आयुक्त बस्ती अखिलेश सिंह और जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एसपी सत्यजीत गुप्ता ने फीता काटकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

महोत्सव की शुरुआत के बाद कबीर कैफे कार्यक्रम के देखकर पंडाल में बैठे लोग काफी खुश दिखे। महोत्सव में जहां दर्जनों सरकारी स्टाल लगाकर प्रशासनिक अधिकारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को महोत्सव में पहुंचे लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में जहां देसी कलाकार शिरकत कर रहे हैं वहीं कल बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपने सुर बिखरेंगे। कार्यक्रम में जहां पंजाबी गायक जस्सी गिल, वही भोजपुरी जगत की फिल्म अभिनेत्री मशहूर गायक अक्षरा सिंह कार्यक्रम में समा बिखेरंगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story