×

Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक जय चौबे के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

Sant Kabir Nagar News: भारतीय जनता पार्टी ने कल जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिले में पार्टी ने नीतू सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है, जहां पार्टी कार्यालय पर नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया गया था ।

Amit Kaliyan
Published on: 17 March 2025 4:17 PM IST
Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक जय चौबे के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का हुआ जोरदार स्वागत
X

Sant Kabir Nagar News: भारतीय जनता पार्टी ने कल उत्तर प्रदेश में जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी संत कबीर नगर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने नीतू सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है जहां कल पार्टी कार्यालय पर नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया गया था। वही आज खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए उनका जन्मदिन भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

पूर्व विधायक जय चौबे के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जिला अध्यक्ष नीतू सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। पूर्व विधायक जय चौबे व उनकी टीम से प्यार व सम्मान पाकर जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि आज भाजपा कार्यालय पर खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक भाजपा नेता दिग्विजय नारायण उर्फ ​​जय चौबे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे।

नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया गया

नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया गया

मौका था नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के स्वागत समारोह का सबसे पहले पूर्व विधायक जय चौबे ने आज नीतू सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव के साथ राखी काटते हुए जिला अध्यक्ष नीतू सिंह को बधाई दी। पूर्व विधायक जय चौबे के साथ पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया।

नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया गया

नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया गया

स्वागत समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस तरह से एक जननेता की पौत्री को जिले की जिम्मेदारी सौंपी है वह बेहद सराहनीय है। हमें उम्मीद है कि जिस तरह से शीर्ष नेतृत्व ने नीतू सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी और संतकबीर नगर जिले में एक नया आयाम स्थापित करेंगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story