×

MP Praveen Nishad: संतकबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद की तबीयत अचानक बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाए गए दिल्ली एम्स

MP Praveen Nishad News: संतकबीर नगर जिले के सांसद प्रवीण निषाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया है। उनके समर्थकों और परिजनों में चिंता व्याप्त है।

Aman Kumar Singh
Published on: 15 July 2023 5:32 PM GMT
MP Praveen Nishad: संतकबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद की तबीयत अचानक बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाए गए दिल्ली एम्स
X
सांसद प्रवीण निषाद (Social Media)

MP Praveen Nishad News : सांसद प्रवीण निषाद (MP Praveen Nishad) की तबीयत शनिवार (15 जुलाई) अचानक बिगड़ गई। 14 जुलाई की रात ही उन्हें गोरखपुर स्थित फातिमा हॉस्पिटल (Fatima Hospital) में भर्ती कराया गया था। 15 जुलाई को स्थिति में जब सुधार नहीं हुआ तो देर शाम उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया। संजय निषाद को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था।

बता दें कि, सांसद संजय निषाद को पहले भी इस प्रकार का दर्द हो चुका है। इसी साल मार्च महीने में दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद प्रवीण निषाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तत्काल उन्हें दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां, इलाज के बाद वो स्वस्थ हुए थे।

अचानक पेट दर्द शुरू

सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश निषाद (Jai Prakash Nishad) ने मीडिया को बताया कि, '14 जुलाई को सांसद प्रवीण निषाद लखनऊ से गोरखपुर स्थित अपने घर पहुंचे थे। शनिवार को उन्हें संतकबीर नगर में कुछ कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन, देर रात ही उनकी तबीयत ख़राब हो गई। उनके पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजन उन्हें शनिवार सुबह फातिमा अस्पताल लेकर गए। हास्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।'

दवा का असर नहीं हो रहा था

फातिमा अस्पताल के डॉक्टरों ने सांसद की जांच की। दवा भी दी। लेकिन, उसका बहुत असर नहीं हुआ। जिसके बाद प्रवीण निषाद को दिल्ली एम्स (Praveen Nishad Admitted Delhi AIIMS) में दिखाने की सलाह दी गयी। आख़िरकार, शनिवार शाम उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

सांसद को पहले से पेट की समस्या

सांसद प्रवीण निषाद को पहले से पेट की समस्या रही है। पूर्व में भी उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है। मार्च महीने में ही वह संतकबीर नगर (Sant Kabir Nagar) में एक कार्यक्रम में शामिल थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। बाद में उन्हें डॉक्टरों के पास ले जाया गया था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story