TRENDING TAGS :
Sant Kabir Nagar: नशे में वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो होगा चालान
Sant Kabir Nagar: यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दारू मापक यंत्र से चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान कई वाहन चालकों का चालान किया गया है, जो नशे की हालत में वाहन चला रहे थे।
यातयात पुलिस टीम ने दारू मापक यंत्र से चलाया चेकिंग अभियान-(Photo- Social Media)
Sant Kabir Nagar: अगर आप संतकबीरनगर जिले में यात्रा कर रहे हैं तो नशे में वाहन चलाना भारी पड़ सकता है। यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दारू मापक यंत्र से चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान कई वाहन चालकों का चालान किया गया है, जो नशे की हालत में वाहन चला रहे थे।
संतकबीरनगर में यातायात पुलिस ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। विशेषकर ठंड के मौसम में, जब दुर्घटनाओं की संभावना अधिक होती है, पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह के दिशा-निर्देशों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस टीम ने चले अभियान
यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में न केवल ओवर स्पीड वाहन चालकों के खिलाफ स्पीड राडार गन का इस्तेमाल किया जा रहा है, बल्कि ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगाने का काम भी किया जा रहा है। इसके साथ ही, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ दारू मापक यंत्र से जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
अब तक, संतकबीरनगर में सैकड़ों वाहनों का चालान किया जा चुका है और नशे में वाहन चलाने वाले कई चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इस अभियान के तहत पुलिस दुर्घटनाओं को रोकने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।