×

Sant Kabir Nagar News: सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में वीरेन्द्र मिश्र अध्यक्ष व राकेश महामंत्री निर्वाचित

Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी को 122 मतों के भारी अन्तर से पराजित किया।

Amit Pandey
Published on: 17 April 2024 5:14 AM GMT
Sant Kabir Nagar News
X

Sant Kabir Nagar News (Pic: Social Media)

Sant Kabir Nagar News: सिविल बार एसोसिएशन के पांच पदों के लिए चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने 122 मत से भारी जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर राकेश मिश्र ने 124 मत प्राप्त करके विजय हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर अभय कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेन्द्र कुमार निर्वाचित हुए। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 322 अधिवक्ता मतदाताओं में से 304 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव परिणाम की घोषणा सिविल बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन श्याम बिहारी श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी को 122 मतों के भारी अन्तर से पराजित किया। वीरेन्द्र कुमार मिश्र को 197 मत जबकि शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी को 75 मत तथा तीसरे प्रत्याशी लालचन्द यादव को 29 मत ही मिले। अध्यक्ष पद पर तीन मत अवैध पाये गये। महामंत्री पद पर राकेश मिश्र को 124 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी निरंजन सिंह को 93 मत मिले। इस प्रकार उन्होंने ने 31 मत के अंतर जीत हासिल किया। महामंत्री पद के तीसरे प्रत्याशी अजय कुमार सिंह को 85 मत मिले।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार ने सीधे मुकाबले में 168 मत प्राप्त करके योगेश चन्द श्रीवास्तव को 39 मतों से हराया। योगेश श्रीवास्तव को 129 मत मिले। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर में अभय कुमार श्रीवास्तव ने 209 मत प्राप्त करके अपने विरोधी अतुल प्रताप कुशवाहा को 125 मतों से पराजित किया। अतुल प्रताप कुशवाहा को 84 मत ही प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेन्द्र कुमार ने 158 मत हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी आलोक प्रताप सिंह को 25 मतों के अंतर से पराजित किया। आलोक प्रताप सिंह को 133 मत मिले। इस पद पर 13 मत अवैध रहे।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन श्याम बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर तथा संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री प्रसार एवं संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य इन्द्रदेव यादव, राज बहादुर, ओंकार नाथ चौरसिया ने सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story