×

Sant Kabir Nagar News: जातिवाद से ऊपर उठकर एक साथ रहने की जरूरतः स्वतंत्र देव सिंह

Sant Kabir Nagar News: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हीरालाल इंटर कॉलेज में संगोष्ठी को संबोधित किया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गांव में हमें जातिवाद से ऊपर उठकर एक साथ रहने की जरूरत है।

Amit Pandey
Published on: 14 Aug 2023 2:24 PM GMT
Sant Kabir Nagar News: जातिवाद से ऊपर उठकर एक साथ रहने की जरूरतः स्वतंत्र देव सिंह
X
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Pic: Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले में पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन रैली में सम्मलित हुए। इसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हीरालाल इंटर कॉलेज में संगोष्ठी को संबोधित किया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गांव में हमें जातिवाद से ऊपर उठकर एक साथ रहने की जरूरत है। कांग्रेस सरकार को जमकर हमला बोलते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में विभाजन प्राकृतिक नहीं था। आजादी एक दिन पहले देश विभाजित हुआ, आजादी की कीमत हर व्यक्ति को याद रखनी चाहिए।

हर व्यक्ति को याद रखनी चाहिए आजादी की कीमत

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज्य में जगह-जगह दंगे होते थे लेकिन जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है, देश में आपसी भाईचारा और शांति का माहौल कायम है। कार्यक्रम के दौरान त्रासदी में शिकार लोगों को याद किया। जुलूस के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

विभाजन के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने देश के विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर देश का विभाजन कांग्रेस के कारण हुआ। प्रधानमंत्री पद की लालच में कांग्रेस ने बंटवारे की मंजूरी दी। जिसके चलते लाखों लोग इस भयावह त्रासदी के शिकार हुए। लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने विभाजन का दर्द झेला, जिनकी मौत हुई, जिस तरह ट्रेनों में भरकर लाशें आईं, उसको याद करके ही आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की एकता, अखंडता के लिए हर देश वासी को जाति, धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है।

Amit Pandey

Amit Pandey

Next Story