×

Sant Kabir Nagar: दो साल के मासूम के साथ फांसी के फंदे पर लटकी महिला, परिवार में मचा कोहराम

Sant Kabir Nagar: जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनायी राव गांव में महिला व उसके चार वर्षीय मासूम बालक का फाँसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है।

Amit Pandey
Published on: 4 Dec 2023 7:24 AM GMT
santkabirnagar news
X

संतकबीरनगर में मासूम के साथ फांसी के फंदे पर लटकी महिला (न्यूजट्रैक)

Sant Kabir Nagar News: जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनायी राव गांव में महिला व उसके चार वर्षीय मासूम बालक का फाँसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने एक मासूम बच्चों को गला घोंटा उसके बाद महिला ने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पूरा मामला संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनयी राव गांव का है। सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के गुलहरिया राजा गांव निवासी किरन निषाद (25) की शादी 5 वर्ष पूर्व संत कबीर नगर जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गगनई राव गांव में हुई थी। जिसके एक चार साल का पुत्र दिव्यांशु (2) था। आज सुबह दोनां का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

पति से हुआ था विवाद

जामवंत का पुत्र दिव्यांशु घर के पास ही रविवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया था। जिससे उसको चोट लगी थी। जामवंत जब घर पर आया तो उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। इस पर जामवंत ने नाराजगी जताते हुए बेटे की देखभाल के लिए पत्नी को फटकार लगाई थी। इसके बाद रविवार रात महिला किरण अपने पुत्र दिव्यांशु के साथ कमरे में सोने गई। सुबह 6 बजे के करीब पति जामवंत ने जब दरवाजा खोला तो पुत्र दिव्यांशु व पत्नी महिला किरन का शव फंदे से लटका मिला। जिस पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने उसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी के बाद मेंहदावल सीओ अम्बरीष सिंह भदौरिया व प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल विजय कुमार दुबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जामवंत की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके पांच वर्ष पहले किरण से उसकी शादी हुई। शादी के 5 वर्ष बाद यह घटना हुई। जिससे स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे मामले पर एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना पर मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य उठाए हैं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story