×

एयर स्ट्राइक पर हो विश्वस्तरीय जांच: सावित्री बाई फुले

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाली सांसद सावित्री बाई फुले एक बार फिर अपने बयानों से सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए विश्व स्तरीय जांच की मांग की है।

Aditya Mishra
Published on: 7 March 2019 12:02 PM GMT
एयर स्ट्राइक पर हो विश्वस्तरीय जांच: सावित्री बाई फुले
X

बहराइच: अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली सांसद सावित्री बाई फुले एक बार फिर अपने बयानों से सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए विश्व स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होने पीएम पर निशाना साधते हुए चोर व ड्रामेबाज तक कह डाला।

गुरूवार को सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पहली बार बहराइच पहुंची। कांग्रेस भवन सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होने पुलवामा हमले व एयर स्ट्राइक की विश्व स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का चौकीदार नही वह नौटंकीबाज ड्रामेबाज है। उन्होने कहा कि जनता की सिंपैथी और वोट के लिए नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं। सांसद ने इतना तक कहा कि देश का चौकीदार चोर है। जो देश से करोड़ो रुपये लेकर भाग रहे हैं या भागने की फिराक में हैं। यह उनके हिस्सेदार हैं।

संत कबीर नगर में विधायक व सांसद के बीच हुई जूतमपैजार के मामले में सावित्रीबाई फुले ने कहा कि यह कोई नई घटना नहीं बल्कि यही बीजेपी का कल्चर है। सत्ता के मद में चूर नेता कुछ भी करने पर आतुर हो जाते हैं। इस मौके जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, शहर अध्यक्ष शेखू व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...भगवान में शक्ति होती तो भारत न पिछड़ताः सावित्रीबाई

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story