×

OP Rajbhar ने प्रेमचंद्र कश्यप को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी में इन नेताओं को मिली जगह

SBSP Om Prakash Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। चुनाव के बाद राजभर अब अपनी पार्टी का विस्तार करने में लग गए हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 18 April 2022 1:35 PM GMT
om prakash rajbhar could be gone with bjp again secret meeting up politics
X

ओम प्रकाश राजभर: Photo - Newstrack

Om Prakash Rajbhar News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने आज अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) के बाद राजभर अब अपनी पार्टी का विस्तार करने में लग गए हैं। इसके लिए आज उन्होंने चारबाग स्थित रविंद्रालय में उन्होंने बैठक की। बैठक में राजभर को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

जबकि अरविंद राजभर को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रेमचंद्र कश्यप (Premchandra Kashyap) को राजभर ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ओपी राजभर ने पूरे प्रदेश में पार्टी का विस्तार करने के लिए उससे चार जोन में बांटा है और इसकी जिम्मेदारी अलग अलग नेताओं को दी गई है।

पार्टी के विस्तार के लिए यूपी को चार भागों में बांटा गया

यूपी चुनाव के बाद पहली बैठक करने पहुंचे ओपी राजभर ने कहा कि वह अपनी पार्टी को एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं। अब इसके विस्तार का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इसका पूरा विस्तार कर लिया जाएगा। आज इसी पर मंथन के लिए यह अहम बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए यूपी को चार भागों में बांटा गया है। ये नेता संगठन बनाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और मैं जो बोलता था उसका अहसास भारतीय जनता पार्टी को करा भी दिया है। उन्होंने कहा आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया में भाजपा का खाता नहीं खुलने दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई बिखराव नहीं है, हम अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सपा गठबंधन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।


राजभर का बीजेपी (BJP) पर वार

वहीं ओपी राजभर ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सभी लोग महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाएंगे। यह सरकार ऐसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उनमाद फैला रही है। लोगों को लड़ा रही है लेकिन हम जनता के बीच जाकर भाजपा की पोल खोलते रहेंगे। राजभर ने कहा कि बीजेपी संविधान को नहीं मानती। किस न्यायालय या किस सक्षम अधिकारी के आदेश से यूपी में बुलडोजर चल रहा है। इसका जवाब देना चाहिए। भगवा मस्जिद में भी पहुंच गया है, नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए। ओपी राजभर ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत याचिका रद्द करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अजय मिश्र टेनी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


शिवपाल हैं साथ?

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और शिवपाल (Shivpal Yadav) के बीच चल रहे मनमुटाव पर भी राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव हमारे साथ हैं वह अपनी पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। वह कहीं नहीं जा रहे हैं। राजभर ने कहा कि दो दिन बाद शिवपाल हमारे साथ एक बड़े कार्यक्रम में दिखेंगे। उन्होंने कहा कि सुभासपा और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है और यह आगे भी जारी रहेगा।

सुभासपा की नई कार्यकारिणी (new executive of SBSP)

राष्ट्रीय अध्यक्ष - ओम प्रकाश राजभर

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव - डॉ अरविंद राजभर

राष्ट्रीय संगठन - मंत्री सालिक यादव

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - महेंद्र राजभर

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - डॉ. बलिराज राजभर

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - रामपाल माण्डी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - सतीश बंजारा

राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता - अरुन राजभर

राष्ट्रीय प्रवक्ता - पीयूष मिश्रा

राष्ट्रीय प्रवक्ता - पतिराम राजभर

राष्ट्रीय सचिव - कालूराम प्रजापति

राष्ट्रीय सचिव - शोकेंद्र आर्य

राष्ट्रीय सचिव - रमाकान्त कश्यप

प्रदेश अध्यक्ष - प्रेमचन्द्र कश्यप

प्रदेश प्रमुख महासचिव - रजनीश श्रीवास्तव

प्रदेश उपाध्यक्ष - संजीव कुमार सिंह

प्रदेश उपाध्यक्ष - वीरेंद्र राजभर

प्रदेश उपाध्यक्ष - अभय पटेल

प्रदेश उपाध्यक्ष - चन्द्रशेखऱ राजभर

प्रदेश उपाध्यक्ष - नित्यानन्द पाण्डेय

प्रदेश उपाध्यक्ष - छोटे लाल राजभर

प्रदेश उपाध्यक्ष - राजेश यादव

प्रदेश उपाध्यक्ष - बृजभूषण मिश्रा

प्रदेश उपाध्यक्ष - विनोद तिवारी

प्रदेश उपाध्यक्ष - राजेश सिंह

प्रदेश उपाध्यक्ष - गंगाराम राजभर

प्रदेश उपाध्यक्ष - पारस मिश्रा

प्रदेश उपाध्यक्ष - सीपी निषाद

प्रदेश महासचिव - लालजी राजभर

प्रदेश महासचिव - राकेश वर्मा

प्रदेश महासचिव - शिवेंद्र प्रताप सिंह

प्रदेश महासचिव - वकील चौरसिया

प्रदेश महासचिव - विनोट सिंह टीटी

प्रदेश महासचिव - अर्जुन चौहान

प्रदेश महासचिव - रमेश सिंह

प्रदेश महासचिव - अवधेश राजभर

प्रदेश महासचिव - डॉ. चिन्तामणि राजभर

प्रदेश महासचिव - अभयानन्दन बरनवाल

प्रदेश महासचिव - अशोक यादव

प्रदेश महासचिव - शिव लाल यादव

प्रदेश महासचिव - रामलखन कोरी

प्रदेश महासचिव - केशव राजभर

प्रदेश सचिव - महेंद्र बाबू कश्यप

प्रदेश सचिव - चन्द्रजीत राजभर

प्रदेश सचिव - डॉ. तुलसी राजभर

प्रदेश सचिव - रामप्रसाद चौरसिया

प्रदेश सचिव - राममूर्ति अर्कवंशी

प्रदेश सचिव - रमेश राजभर

प्रदेश सलाहकार - सुदामा राजभर

मुख्य प्रदेश प्रवक्ता - जैनेंद्र प्रताप अर्कवंशी

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story