TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

एक्शन में योगी सरकार: आज से प्रदेश में 'स्कूल चलें हम' अभियान, CM श्रावस्ती से करेंगे इसकी शुरुआत

School Chalene Hum Campaign: बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उसे आकर्षण बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार आज से स्कूल चले हम अभियान शुरू करने जा रही है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 4 April 2022 2:14 AM GMT
School Chale Hum campaign
X

स्कूल चले हम अभियान (फोटो-सोशल मीडिया)

School Chalene Hum Campaign: बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उसे आकर्षण बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार आज से स्कूल चले हम अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल से करेंगे। पहले इसकी शुरुआत राजधानी लखनऊ में जुलाई महीने से होती थी। पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती से इस बार प्रदेशव्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

स्कूल चलो अभियान की शुरुआत श्रावस्ती से इसलिए की जा रही है,क्योंकि वहां की साक्षरता दर प्रदेश में सबसे कम है। इसके बाद बहराइच, बलरामपुर, बदायूं और रामपुर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत 2 अप्रैल को प्रदेश व्यापी संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ भी सिद्धार्थनगर से किया था।

प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं

इसके बाद यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक तौर पर चलाया जाएगा। योजना के अनुसार, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कम साक्षरता वाले जिलों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि जिन जिलों की साक्षरता दर कम है, उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहां के विद्यालयों में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए पहले ही कहा है कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को जोडने का काम किया जाएगा। इसके लिए सभी विधायक एक-एक विद्यालय को गोद लेने का काम करें।

इसके अलावा अधिकारियों को भी चाहिए कि वह भी स्कूलों को गोद लें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि शिक्षकों की तैनाती से लेकर बुनियादी सुविधाओं का समयबद्ध अभियान चलाया जाए। हर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती हो।

बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित

साथ ही सभी अध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। स्कूल चलो अभियान के साथ सभी जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन कायाकल्प से बेसिक शिक्षा परिषद के सारे विद्यालयों को आच्छादित किया जाए। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जाए।

इसके लिए निजी संस्थाओं, स्कूल के पुराने विद्यार्थियों को अभियान चलाकर जोड़ा जाए। स्कूलों के कायाकल्प के लिए सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिपांस्बिलिटी) की मदद ली जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा से जुड़े हर विद्यालय में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं और बच्चों की यूनिफॉर्म और जूते मोजे की भी व्यवस्था का आदेश है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story