×

Firozabad News: जब नगर पालिका में अचानक पहुंचे एसडीएम, गायब मिले कर्मचारी

Firozabad News:एसडीएम ‌शिकोहाबाद एवं नगर पालिका शिकोहाबाद के प्रशासक विवेक कुमार मिश्रा ने नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों को हिदायत देकर अपने कार्य करने में सुधार करने के निर्देश दिए।

Brajesh Rathore
Published on: 24 March 2023 2:01 PM GMT (Updated on: 24 March 2023 2:02 PM GMT)

Firozabad News: शुक्रवार को एसडीएम ‌शिकोहाबाद एवं नगर पालिका शिकोहाबाद के प्रशासक विवेक कुमार मिश्रा ने नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों को हिदायत देकर अपने कार्य करने में सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो दिन का समय दिया है। नगर में गंदगी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जताई नाराजगी
चार्ज ग्रहण करने के बाद पहली बार एसडीएम एवं नगर पालिका के प्रशासक विवेक कुमार मिश्रा नगर पालिका पहुंचे। जहां कार्यालय का गेट बंद करा उन्होंने कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी नहीं मिले। जानकारी मिलने पर अधिशाषी अधिकारी आनन-फानन में नगर पालिका पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को एसडीएम ने हिदायत दी।

पानी की आपूर्ति एवं गंदगी की काफी शिकायतें
एसडीएम ने कहा कि अगर दुबारा समय से कार्यालय नहीं पहुंचे तो विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा पानी की आपूर्ति एवं गंदगी की काफी शिकायतें मिल रही है। दो दिन के अंदर सुधार नहीं हुआ तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में कर्मचारी लोगों को परेशान कर रहे हैं, जिसे जल्द दूर किया जाए।

पुराने ढर्रे पर कार्य करना बंद करें कर्मचारी
इस मामले में एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी को निर्देशित किया गया है कि समय पर पहुंचकर जनता की शिकायतों का निस्तारण करें। जन समस्याओं का समाधान करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुराने ढर्रे पर चलने वाले अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य में सुधार करें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन की मंशा अनुरूप कार्य किया जाएगा।

Brajesh Rathore

Brajesh Rathore

Next Story