×

Chitrakoot News: भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पांच सत्रों में अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा

Chitrakoot News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में भोग नहीं, सेवा करती है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 30 July 2022 5:30 PM GMT (Updated on: 30 July 2022 6:12 PM GMT)
Chitrakoot News: भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पांच सत्रों में अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा
X

Chitrakoot News: भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को पांच सत्र हुए। जिनमें मोदी सरकार (Modi Government) की गरीब कल्याण योजनाएं (poor welfare schemes), विचार परिवार, मोदी सरकार की दूरगामी वाली नीतियां, राष्ट्रीय निर्माण में भाजपा (BJP) का योगदान, मोदी सरकार की विदेश नीति के साथ ही मीडिया व चुनाव प्रबंधन (media and election management) पर मंथन हुआ। जोर दिया गया कि संचालित योजनाओं को धार देकर आम लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं।

योजनाओं को धार देकर मिशन को आगे बढ़ाने का फूंका मंत्र

शनिवार को दूसरे दिन प्रथम सत्र की शुरुआत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (BJP State President Swatantradev Singh) ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में भोग नहीं, सेवा करती है। सेवा का अर्थ, जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजना धरातल तक पहुंचे। लेकिन इसमें कार्यकर्ता की महती जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों तक पहुंचाएं।

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पांच सत्रों में अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) ने मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों पर चर्चा किया। कहा कि केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। असली सफलता तभी होगी, जब योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मिले। इसमें कार्यकर्ताओं की महती भूमिका होना जरुरी है। इसके लिए पन्ना प्रमुख से लेकर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने चुनाव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव छोटा हो अथवा बड़ा, इसका प्रबंधन मजबूत होना जरुरी है। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीतियों की वजह से ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

बेहतर विदेश नीति से भारत पहले से सशक्त हुआ

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु से लेकर अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों की विदेश नीतियों पर चर्चा किया। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, भारत की बढ़ती हुई धाक, विश्व पटल पर भारत की छवि विदेश नीति का ही परिणाम है। मोदी सरकार ने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। आज भारत विश्व पटल पर अपने हितों को दृढ़ता के साथ रखता है।

अंर्तराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत देश के रूप में उभरा है। कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति और कूटनीति की वजह से आज सभी देश भारत के साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार की बेहतर विदेश नीति से भारत पहले से कहीं ज्यादा सशक्त हुआ है। आठ साल में विदेश नीति में बहुत परिवर्तन आया है। राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से देश की प्रतिष्ठा एक नए स्तर पर पहुंची है।

मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण ही आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत: नन्दी

चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, मंत्री गण, संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को विदेश नीति पर आयोजित सत्र की उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अध्यक्षता की। सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई जी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीतियों की वजह से ही आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्य वक्ता ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु से लेकर अब तक के सभी माननीय प्रधानमंत्री गण के विदेश नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, भारत की बढ़ती हुई धाक, विश्व पटल पर भारत की छवि विदेश नीति का ही परिणाम है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण परिवर्तन किये हैं, आज भारत विश्व पटल पर अपने हितों को दृढ़ता के साथ रखता है। आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत देश के रूप में उभरा है। मोदी सरकार की विदेश नीति और कूटनीति की वजह से आज सभी देश भारत के साथ खड़े हैं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्यप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की बेहतर विदेश नीति से भारत पहले से कहीं ज्यादा सशक्त हुआ है। मोदी सरकार के 8 साल में विदेश नीति में बहुत परिवर्तन आया है। पिछले 8 साल में भारत 'Diplomacy of Development' में सफल रहा है।

राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से देश की प्रतिष्ठा एक नए स्तर पर पहुंची है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की वही रमापति राम त्रिपाठी जी ने सोशल मीडिया व चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story