×

Lucknow News: नाबालिग को घर में अकेली पाकर युवकों ने किया रेप, लखनऊ की बड़ी खबर

Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के एक कालोनी निवासी दम्पत्ति दस फरवरी को शादी मे शामिल होने गांव गए थे। उनकी बारह वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।

Sunil Mishraa
Published on: 14 Feb 2023 1:25 PM GMT
Lucknow News
X

लखनऊ में नाबालिक से दुष्कर्म (फोटों: सोशल मीडिया)

Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र मे दो युवकों ने नाबालिग को घर मे अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता के परिजन गांव गए थे। वापस आने पर पीड़ित ने मां को आपबीती बताई। बेटी के साथ थाने पहुंची मां ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश मे दबिश दे रही है।

जाने पूरा मामला

प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार गिरि के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के एक कालोनी निवासी दम्पत्ति दस फरवरी को शादी मे शामिल होने अपने गांव गए थे। उनकी बारह वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि बेटी को अकेला देख पड़ोस मे ही रहने वाले विकास व अभिजीत देर रात आए और बेल बजाई। परिचित होने के चलते बेटी ने दरवाजा खोला।

आरोप है कि दोनो युवक अंदर घुस आए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। विरोध करने पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। यही नही किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने 12 फरवरी को गांव से वापस आने पर मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र मे दो युवकों ने नाबालिग को घर मे अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता के परिजन गांव गए थे। वापस आने पर पीड़ित ने मां को आपबीती बताई। बेटी के साथ थाने पहुंची मां ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश मे दबिश दे रही है।

प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार गिरि के मुताबिक क्षेत्र के एक कालोनी निवासी दम्पत्ति दस फरवरी को शादी मे शामिल होने अपने गांव गए थे। उनकी बारह वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि बेटी को अकेला देख पड़ोस मे ही रहने वाले दो किशोर देर रात आए और बेल बजाई। परिचित होने के चलते बेटी ने दरवाजा खोला। आरोप है कि दोनो युवक अंदर घुस आए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। विरोध करने पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। यही नही किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने 12 फरवरी को गांव से वापस आने पर मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

एक ही क्लास में पढ़ते हैं पीड़ित और आरोपी

पुलिस ने मंगलवार को दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला की एक आरोपी पीड़ित लड़की के साथ उसी के क्लास में पढ़ता है। उसने बताया की काफी समय से लड़की के पीछे पड़ा था। उसने कई बार लड़की से बात करने का प्रयास किया। लेकिन लड़की ने उसे डांट दिया। इसलिए उसे अकेली घर में देखकर दोस्त के साथ घर में घुस गया। पुलिस का कहना है की आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story