×

Lucknow News: यूपी सिविल सर्विसेज फुटबाल टीम में सचिवालय में सेवारत तीन कर्मियों का चयन

Lucknow News: अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 18 मार्च से भुवनेश्वर उड़ीसा में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 18 मार्च से शुरू होकर के 23 मार्च तक चलेगी। इसमें 22 सदस्यीय उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज फुटबाल की पुरुष टीम भी हिस्सा लेगी।

By
Published on: 15 March 2023 10:50 AM GMT
Lucknow News: यूपी सिविल सर्विसेज फुटबाल टीम में सचिवालय में सेवारत तीन कर्मियों का चयन
X
सचिवालय में सेवारत इन कर्मियों का चयन (फोटो: न्यूज नेटवर्क)

Lucknow News: अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 18 मार्च से भुवनेश्वर उड़ीसा में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 18 मार्च से शुरू होकर के 23 मार्च तक चलेगी। इसमें 22 सदस्यीय उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज फुटबाल की पुरुष टीम भी हिस्सा लेगी। इस टीम में विधानसभा सचिवालय में सेवारत तीन कर्मियों का चयन किया गया है। जिनके चयन पर अध्यक्ष सतीश महाना ने तीनों कर्मियों के चयन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सचिवालय के तीन कर्मियों का चयन
अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 23 मार्च के बीच ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित कलिंगा स्टेडियम स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज की 22 सदस्यीय फुटबाल पुरुष टीम भी हिस्सा ले रही है। इस टीम में विधानसभा सचिवालय में सेवारत श्रीकांत कनौजिया, संजय कुमार और अंशुल श्रीवास्तव शामिल हैं। जिनके चयन पर अध्यक्ष सतीश महाना ने तीनों कर्मियों के चयन पर गर्व की अनुभूति करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस प्रतियोगिता में यह नहीं लेंगे भाग
केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में अर्धसैनिक संगठन, केंद्रीय पुलिस संगठन, पुलिस आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी भाग नहीं ले सकते है। सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित सभी हिदायते इस केन्द्र सरकार की वेबसाइट- https://dopt.gov.in पर उपलब्ध है।

Next Story