×

UP Election 2022: चुनावी खर्च में यूपी की ये 33 सीटें हैं संवेदनशील, EC की पैनी नजर

UP Election 2022: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 403 विधानसभा सीटों में से 16 जिलों की 33 सीटों को खर्च के लिहाज से बेहद संवेदनशील की सूची में डाला है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 12 Jan 2022 5:02 PM GMT
UP Election 2022: These 33 seats of UP are sensitive in election expenditure, ECs close watch
X

 चुनाव आयोग और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार: Photo - Social Media

New Delhi: चुनाव आयोग (Election commission) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 403 विधानसभा सीटों में से 16 जिलों की 33 सीटों को खर्च के लिहाज से बेहद संवेदनशील की सूची में डाला है। इन 33 सीटों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी बीते दिनों यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार (UP ADG Law and Order Prashant Kumar) ने भी इन सीटों का जिक्र करते हुए इस पर कड़ी निगरानी की बात कही थी।

आयोग ने इस बार चुनाव 40 लाख रूपये खर्च की सीमा निर्धारित किया है। यह 16 जिले पूरब से लेकर पश्चिम और बुंदेलखंड के शामिल हैं, लेकिन वीवीआईपी अमेठी जिले की चारों विधानसभा सीटें इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही आजमगढ़ की 10 में से 7 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

16 जिलों की 33 संवेदनशील सीटें

सबसे पहले बात वीवीआईपी जिले अमेठी की करते हैं। चुनाव आयोग ने यहां की चारों विधानसभा सीटों को चुनावी खर्च के लिहाज से संवेदनशील की कैटेगरी में रखा है।

सीट- अमेठी, गौरीगंज, तिलोई, जगदीशपुर

आजमगढ़ ज़िले की 10 में से 7 विधानसभा सीटें-

गोपालपुर, सकरी, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर, दीदारगंज और लालगंज।

गाजीपुर जिले की 4 विधानसभा सीटें-

गाजीपुर, जांगीपुर, मोहम्मनाबाद और जमानिया सीट शामिल हैं।

सहारनपुर (Saharanpur) ज़िले की नकुर विधानसभा सीट, कुशीनगर ज़िले में एक विधानसभा सीट, महाराजगंज ज़िले में एक, कौशाम्बी ज़िले में दो विधानसभा सीट, ललितपुर ज़िले में ललितपुर और महरौनी विधानसभा सीट शामिल हैं, हरदोई ज़िले में एक, आगरा में फतेहपुर सीकरी, मथुरा जिले में दो छाता और मथुरा विधानसभा सीट, अलीगढ़ में एक विधानसभा सीट, गाज़ियाबाद ज़िले में एक विधानसभा सीट, बागपत ज़िले में एक और शामली ज़िले की कैराना विधानसभा सीट भी संवेदनशील सीटों की सूची में शामिल है।

उत्तराखंड की 7 सीटें शामिल

बात अगर उत्तराखंड की करें तो वहां 70 विधानसभा सीटों में से 4 जिलों की 7 सीटें ऐसी हैं जो चुनावी खर्च के जिहाज से संवेदनशील हैं। ये सीटें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमपुर हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story