×

रायबरेली: अखिलेश सिंह के गढ़ में बगावत, विधायक अदिति सिंह की मां को करीबी ने दी चुनौती

रायबरेली जिले की सदर विधानसभा से बाहुबली विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के निधन के बाद अब उनके साख साथी उनके परिवार को चुनौती देने लगे हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 7 Jun 2021 2:08 PM GMT (Updated on: 7 Jun 2021 2:12 PM GMT)
रायबरेली: विधायक अदिति सिंह की मां को करीबी ने दी चुनौती
X

अदिति सिंह और उनकी मां, फाइल फोटो, साभार-सोशल मीडिया

यूपी के रायबरेली जिले की सदर विधानसभा से सालों तक विधायक रहे स्वर्गीय अखिलेश सिंह के निधन के बाद अब उनके साख साथी उनके परिवार को चुनौती देने लगे हैं। अखिलेश सिंह की पत्नी और सदर विधायक अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह इस बार अमावा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रही है। वैशाली सिंह इसी क्षेत्र से बीडीसी का चुनाव भी जीती हैं। नीरज सिंह इस बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन रायबरेली सीट आरक्षित हो गई तो उनका ये ख्वाब टूट गया।

नीरज सिंह ने जिला पंचायत सदस्य की जगह बीडीसी का चुनाव लड़ा और अपनी पत्नी को भी चुनाव लड़ाया। इसके पहले पिछले चुनावों में भी वह क्षेत्र से बीडीसी सदस्य रहे हैं। नीरज सिंह पिंडारी कला से निर्विरोध बीडीसी का चुनाव जीते हैं, उनकी पत्नी सुषमा सिंह मंचितपुर से चुनाव जीतीं। जबकि सदर विधायक अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह भी अमावा ब्लॉक से बीडीसी का चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी कर रही हैं।


ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी वैशाली सिंह, साभार-सोशल मीडिया

अमावा ब्लॉक में चलता था अखिलेश सिंह का सिक्का

बाहुबली विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह का अमावा ब्लॉक में बीते 40 सालों से एकछत्र राज चलता आया है, लेकिन इस बार वह नहीं हैं और उनकी बेटी अदिति सिंह सदर से विधायक हैं तो उनकी मां वहां से ब्लॉक प्रमुख की प्रत्याशी हैं। अखिलेश सिंह की मौत के बाद उनके परिवार को अखिलेश के करीबी ही चुनौती दे रहे हैं। बता दें अखिलेश सिंह की मौत के बाद नीरज अदिति सिंह के साथ चलने लगे थे, लेकिन अब नीरज अमावा में अदिति की मां के सामने ब्लॉक प्रमुख के दावेदार बनकर खड़े हो गए हैं।


पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह, साभार-सोशल मीडिया

नीरज सिंह ने विधायक अदिति सिंह पर लगाए आरोप

रविवार को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी नीरज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर विधायक अदिति सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए है। नीरज सिंह ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि अदिति सिंह उनकी जमीनें, कोटे की दुकान निरस्त करवाकर उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने का षड्यंत्र रचा रही हैं।



बीच में बैठे ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी नीरज सिंह, साभार-सोशल मीडिया

Rahul Singh Rajpoot

Rahul Singh Rajpoot

Next Story