×

विधानसभा का सत्र आज से, सत्र के हंगामेदार होने के आसार

Aditya Mishra
Published on: 23 Aug 2018 5:13 AM GMT
विधानसभा का सत्र आज से, सत्र के हंगामेदार होने के आसार
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें याद करते हुए शोक प्रस्ताव पेश किया। सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले क़ानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर सपा विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सदन के अंदर राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल समेत कई अन्य वरिष्ठ सपा नेता थे।

राम गोविंद चौधरी ने कहा की इस सरकार ने जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किये। यूपी की क़ानूम व्यवस्था ध्वस्त है, कोई सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है।

गन्ना लेकर विधान सभा पहुंचे सपा नेता

गन्ना किसानों के भुगतान नहीं होने का मुद्दा लेकर सपा विधायक पुलिस को चकमा देते हुए गन्ने के साथ विधानसभा पहुंच गये। सपा विधायकों की इस तरह की तैयारी से खुफिया तंत्र एकदम से अंजान था। गन्ने के साथ सपा विधायकों के सदन में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

वहीं सपा के विधायकों ने रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आगामी दिनों में विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने के आसार है।

सीएम ने पेश किया शोक प्रस्ताव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें याद करते हुए शोक प्रस्ताव पेश किया। योगी ने कहा कि अटल जी में सभी को साथ लेकर चलने की कला थी। उनके निधन से देश को काफी क्षति हुई है।

देश के महान नेता थे अटल बिहारी- राम गोविंद

विधानसभा में सपा विधान मंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश ने महान सपूत खो दिया है। अटल बिहारी देश के महान नेता थे। वे दोनों सदनों में रहे है। उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा।

ये भी पढ़ें...यूपी विधानसभा में गरमाया ‘समानांतर सदन’ चलाने का मुद्दा, कार्रवाई की मांग

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story