×

योगी सरकार इस ऐप से कुशल लोगों को दे रही रोजगार, जानें इसके बारे में

Seva Mitra App: सरकार राज्य के लोगों के लिए घरेलू सर्विस देने के लिए सेवा मित्र ऐप विकसित किया है। इसके माध्यम से सरकार लोगों को सेवाएं तो मुहैया करवा ही रही है, साथ रोजगार भी प्रदान कर रही है।

Viren Singh
Published on: 7 Dec 2023 9:53 AM GMT (Updated on: 7 Dec 2023 9:56 AM GMT)
Seva Mitra App
X

Seva Mitra App (सोशल मीडिया) 

Seva Mitra App: उत्तर प्रदेश में कोई भी स्किल व्यक्ति या महिलाएं बेरोजगार न रहे हैं...इसलिए सूबे भाजपा सरकार सेवा मित्र प्लेटफार्म तैयार किया है। इस प्लेटफार्म के माध्मय से वह प्रदेश कौशल कामगार लोगों को हुनर के हिसाब से रोजगार प्रदान कर रही है। इस प्लेटफॉर्म की जानकारी अधिक से अधिक से लोगों तक पहुंचे इसके लिए वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो के माध्यम से सरकार प्रचार भी करवा रही है। यूपी सरकार ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस पर लिखा कि अगर आप में है कौशल तो 'Sewa Mitra' पर मिलेगा रोजगार और आपके हुनर को सम्मान।

इसलिए सरकार ने शुरू किया प्लेटफॉर्म

दरअसल, योगी सरकार राज्य के लोगों के लिए घरेलू सर्विस देने के लिए सेवा मित्र ऐप विकसित किया है। इसके माध्यम से सरकार लोगों को सेवाएं तो मुहैया करवा ही रही है, साथ रोजगार भी प्रदान कर रही है। यहां पर कुशल कागीगरों को रोजगार भी मिलता है। जियो लोकेशन के आधार पर यूजर्स को 5 किलोमीटर की सीमा के अंदर सेवा मित्र के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। इसमें मौजूदा समय 4050 कुशल कारीगर जुड़े हुए हैं। जहां से इन लोगों को रोजगार मिल रहा है।

यहां से सेवा मित्र की अधिक जानकारी

ऐसे में अगर आप Electrician, Plumber, Car Mechanic, Carpenter, Nursing जैसे कुशल व्यक्ति हैं तो 'Sewa Mitra' से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। सेवा मित्र बनाने के लिए आप 155330 पर कॉल करके अधिक जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा अपने गृह जनपद सेवा योजन कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं या फिर https://Sewamitra.up.gov.in पर विजिट करके जानकारी ले सकते हैं।

ऐसे करें ऐप डाउनलोड

सरकार ने इसका ऐप भी विकसित किया है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसको डाउनलोड के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। डाउनलोड के बाद आपको अपनी जानकारी देते हुए साइन इन करना होगा और उसके बाद इस ऐप से भी सेवाएं लें सकते हैं।

ये सेवाएं मिलती हैं

सेवा मित्र प्लेटफॉर्म पर बढ़ई, ब्यूटिशियन, पेंटर, नर्सिंग, डायग्नोस्टिक्स सर्विस, प्लंबर, बिजली मिस्त्री और मोटरसाइकिल मकैनिक की सेवाएं और रोजगार मिलते हैं।

यहां करें संपर्क

  • प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय उत्तर प्रदेश, रोजगार भवन गुरु गोविंद सिंह मार्ग, लखनऊ
  • 155330
  • 18001805307
  • sewamitra.up@gmail.com
Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story