अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की मौत ,एक महिला गंभीर रूप से घायल

By
Published on: 14 Oct 2016 5:25 AM GMT
अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की मौत ,एक महिला गंभीर रूप से घायल
X

कानपुरः स्वरुप नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। महिला को हैलट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

क्या है मामला?

-नवाबगंज इलाके में रहने वाला रोहित बाइक से अपने बाबा को छोड़ने के लिए स्टेशन जा रहा था।

-कंपनी बाग चौराहे से रावतपुर जाने वाली सड़क से होते हुए जा रहे थे।

-उनको एसपी ट्रैफिक के बगले के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

-इससे मौके पर बाइक सवार जयराम (50 ), रोहित(17 ), मान्या(11) की मौत हो गई।

-एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक जयराम का हरदोई में गांव है। उनकी गुरुवार सुबह रावतपुर स्टेशन से ट्रेन थी। इसके लिए वो सभी घर से निकले थे। तभी पड़ोसी महिला और उसकी बच्ची भी बाइक में बैठ गई और स्टेशन जाते वक्त रास्ते में एक्सीडेंट हो गया।

Next Story