शाहजहांपुर: 4 मजदूरों को पिकअप गाड़ी ने कुचला, 2 की दर्दनाक मौत

Manali Rastogi
Published on: 4 Nov 2018 4:43 AM GMT
शाहजहांपुर: 4 मजदूरों को पिकअप गाड़ी ने कुचला, 2 की दर्दनाक मौत
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में नैशनल हाईवे 24 पर एक दर्दनाक सङक हादसा हो गया। एक पिकअप गाड़ी ने अनियंत्रित होकर चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे मे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें: दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या, देखें दिवाली से पहले की तस्वीरें

जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुइ है। चारो मजदूर मजदूरी करके वापस अपने घर लौट रहे थे। भूख लगने पर चारो मजदूर एक चाट के ठेले पर चाट खाने के लिए रूक गए थे। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मोदी की खास सौगात, आजादी के बाद पहली बार मालवाहक जहाज गंगा के रास्ते पहुंचेगा काशी

हादसा थाना कटरा के नैशनल हाइवे 24 पर ग्राम सिऊरा के पास हुआ है। हाईवे किनारे एक चाट क ठेला लगा था। मजदूर रामसरन यादव, पुष्पेंद्र, सत्यपाल और विनोद सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। चारो मजदूर एक ही गांव के रहने वाले है। चारो मजदूर ग्राम सिऊरा से काम करके वापस अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत को ऐसे हो सकता है फायदा

रात होने पर मजदूरों को भूख लगी तो चारो मजदूर हाईवे के किनारे चाट के ठेले पर रूक गए। चारो मजदूर चाट खा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर चाट के ठेले पर चङ गई। जिससे चारो मजदूर कुचल गए। तभी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचे ओर पिकअप गाड़ी को हटाया तो उसके नीचे दबे पुष्पेंद्र और विनोद की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि दो दोनो घायल मजदूरों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

डाक्टरों की माने तो एक्सीडेंट मे दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि दो घायलों को अस्पताल लाया गया है। जिनका इलाज किया जा रहा है। हालत अभी गंभीर बनी हुइ है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story