×

यूपी पुलिस पर फिर हमला: अब शाहजहांपुर में वर्दीधारियों की पिटाई, खतरे में खाकी

घटना थाना कलान क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, यहां बीती रात जागरण का आयोजन किया गया था। इलाके के रहने वाले शकुन चतुर्वेदी और विनोद अपने साथियों के साथ शराब के नशे में जागरण में पहुंचे थे।

Roshni Khan
Published on: 11 Feb 2021 4:14 AM GMT
यूपी पुलिस पर फिर हमला: अब शाहजहांपुर में वर्दीधारियों की पिटाई, खतरे में खाकी
X
यूपी पुलिस पर फिर हमला: अब शाहजहांपुर में वर्दीधारियों की पिटाई, खतरे में खाकी (PC: social media)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस अब खुद ही महफूज नहीं रहे गई है। आए दिन पुलिस पर बेखौफ दबंग हमला कर रहे हैं। जागरण में छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को कमरे में बंद करके पीटा, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मियों पर दबंगों ने पथराव भी किया। सूचना के बाद आसपास के थानों पुलिस फोर्स ने पहुचकर पांच दबंगों को गिरफ्तार किया है। छेड़छाड़ के अलावा पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:वाहनचालकों को Fuel Price ने रुलाया, तीसरे दिन मंहगा, जानें Petrol-Diesel Rate

घटना थाना कलान क्षेत्र की है

घटना थाना कलान क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, यहां बीती रात जागरण का आयोजन किया गया था। इलाके के रहने वाले शकुन चतुर्वेदी और विनोद अपने साथियों के साथ शराब के नशे में जागरण में पहुंचे थे। जागरण में मौजूद एक नाबालिग से दबंग छेड़छाड़ करने लगे, जिसका लोगों ने विरोध किया तो, दबंग गालीगलौज और मारपीट कर फरार हो गए। सूचना के बाद दरोगा और 4 से 5 कांस्टेबलों ने पहुंचकर दबंगों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दबंगों ने पुलिसकर्मियों को कमरे में बंदकर करके पीटना शुरू कर दिया, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मियों पर पथराव की भी खबर है।

पुलिस पर हमले की खबर से पुलिस में ही हड़कंप मच गया

पुलिस पर हमले की खबर से पुलिस में ही हड़कंप मच गया, आनन-फानन में आसपास के थानों की पुलिस फोर्स ने पहुंचकर छेड़छाड़ और पुलिस पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने के अलावा के आलावा पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

ये भी पढ़ें:भूकंप कई देशों में: तेज झटकों से दुनिया में हड़कंप, अफगानिस्तान-मिजोरम भी शामिल

कार्यवाहक एसओ महिपाल सिंह ने कहा कि, जागरण में नाबालिग से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की थी, दबंगों को पकड़ने पहुची पुलिस पर भी हमला किया गया था, दबंगों की तादाद ज्यादा थी और पुलिसकर्मियों कम थे, इसलिए हमला कर दिया गया। उसके बाद ज्यादा पुलिस फोर्स भेजकर पांच दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट- आसिफ अली

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story